आज से दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा, DMRC ने बढ़ाया किराया, जानिए अब कितने रुपए लगेंगे

आज से दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ महंगा, DMRC ने बढ़ाया किराया, जानिए अब कितने रुपए लगेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को झटका देते हुए मेट्रो किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं। दूरी के हिसाब से किराया 1 रुपए से 4 रुपए तक बढ़ाया गया है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

    DMRC का बयान

    DMRC ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर किया गया है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है। नई फेयर स्लैब्स अब सभी रूट्स पर लागू हो चुकी हैं।

    Twitter Post

    सामान्य दिनों का नया किराया

    • 0-2 किमी: ₹10 से बढ़कर ₹11
    • 2-5 किमी: ₹20 से ₹21
    • 5-12 किमी: ₹30 से ₹32
    • 12-21 किमी: ₹40 से ₹43
    • 21-32 किमी: ₹50 से ₹54
    • 32 किमी से अधिक: ₹60 से ₹64

    रविवार और नेशनल हॉलिडे पर नया किराया

    • 0-2 किमी: ₹11
    • 2-5 किमी: ₹11
    • 5-12 किमी: ₹21
    • 12-21 किमी: ₹32
    • 21-32 किमी: ₹43
    • 32 किमी से अधिक: ₹54

    एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन

    एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में संशोधन किया गया है। यहां यात्रियों को दूरी के आधार पर ₹1 से ₹5 तक अधिक किराया देना होगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts