Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Bomb Threat : लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों के पास आया मेल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi Bomb Threat : लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों के पास आया मेल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Delhi Bomb Threat राजधानी दिल्ली में तीसरे दिन भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास स्थित तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। इससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में डर का माहौल बन गया है।

    पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दमकल की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी भी जगह से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल, जांच अभी जारी है।

    15 और 16 जुलाई को भी मिल चुकी है धमकी

    • 16 जुलाई को द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और एक अन्य स्कूल को मेल मिला था।
    • 15 जुलाई को सेंट थॉमस स्कूल के साथ-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन और रामजस कॉलेज को भी धमकी दी गई थी।
    • पुलिस ने सभी संस्थानों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

    साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को आरडीएक्स की धमकी

    आज सुबह 7:15 बजे साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज (DU, नॉर्थ कैंपस) को मेल मिला कि कॉलेज और लाइब्रेरी में आरडीएक्स रखा गया है और बम ब्लास्ट किया जाएगा।

    कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की सघन जांच की। राहत की बात यह रही कि छुट्टियों के कारण कॉलेज में छात्र नहीं थे, सिर्फ कुछ कर्मचारी और गार्ड मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    एक महीने पहले भी मिली थी धमकी

    ठीक एक महीने पहले भी इसी कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, उस वक्त कॉलेज में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इस बार भी वही अंदाज अपनाया गया — मेल भेजकर डर फैलाने की कोशिश।

    14 जुलाई को भी मिली थी कॉल

    चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को 14 जुलाई को बम की फोन कॉल से धमकाया गया था। हर बार मेल या कॉल के जरिए ही ये धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन कभी कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला।

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    पुलिस अब इन मेल्स की गहराई से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन और क्यों ये धमकियां दे रहा है। लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts