People's Update
Wednesday, April 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    बदलता भारत:1951 की पहली गिनती से 2026 की तस्वीर तक

    9 फरवरी 1951 को आजाद भारत की पहली जनगणना की शुरुआत हुई थी, जब देश की आबादी करीब 36 करोड़ दर्ज की गई थी। उस समय साक्षरता दर केवल 18 प्रतिशत और औसत जीवन प्रत्याशा 32 वर्ष थी।
    Publish Date: 9 Feb 2026, 12:40 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    Ai Generated
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भारत जैसे विशाल देश में जनगणना सिर्फ आंकड़ों का काम नहीं है, बल्कि यह देश की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति का आईना भी होती है। आज भारत की आबादी 147 करोड़ से ज्यादा मानी जा रही है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब देश की कुल जनसंख्या 40 करोड़ से भी कम थी। आज के दिन यानी 9 फरवरी 1951 को आजाद भारत की पहली जनगणना की शुरुआत हुई थी, जिसने देश की असली तस्वीर दुनिया के सामने रखी।

      कब हुई थी पहली जनगणना?

      आजादी के बाद पहली बार पूरे देश में साल 1951 में जनगणना कराई गई। यह प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थी। इसके बाद 1 मार्च से 3 मार्च तक आंकड़ों का पुनरीक्षण किया गया।

      इस जनगणना में लोगों से कई तरह की जानकारियां ली गई थीं। इसमें नाम, परिवार से संबंध, जन्म स्थान, उम्र, लिंग, आर्थिक स्थिति, रोजगार के साधन, धर्म, मातृभाषा और साक्षरता जैसे सवाल शामिल थे। उस समय यह काम आसान नहीं था, क्योंकि देश हाल ही में आजाद हुआ था और विभाजन के कारण बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ था। सीमाएं बदली थीं और आबादी का धार्मिक संतुलन भी बदल चुका था। ऐसे में 1951 की जनगणना को बेहद अहम माना गया।

      1951 में कितनी थी भारत की आबादी?

      1951 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी 36,10,88,090 दर्ज की गई थी। उस समय देश में साक्षरता दर केवल 18 प्रतिशत थी। यानी हर 100 लोगों में से सिर्फ 18 लोग पढ़े-लिखे थे। औसत जीवन प्रत्याशा भी काफी कम थी। उस समय भारत में लोगों की औसत उम्र करीब 32 साल मानी जाती थी। लिंगानुपात की बात करें तो प्रति 1000 पुरुषों पर 946 महिलाएं थीं।

      धार्मिक आधार पर देखें तो उस समय देश की आबादी में 84.1 प्रतिशत हिंदू, 9.8 प्रतिशत मुस्लिम, 2.3 प्रतिशत ईसाई और 1.9 प्रतिशत सिख थे। बाकी आबादी अन्य धर्मों से जुड़ी थी।

      आज कितनी है भारत की आबादी?

      आजादी के बाद से भारत की आबादी लगातार बढ़ती रही है। वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की आबादी 147 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
      सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल देश की जनसंख्या में करीब 1.5 करोड़ लोगों की बढ़ोतरी होती है। दुनिया की कुल आबादी का लगभग 17%  हिस्सा भारत में रहता है।
      साक्षरता दर में भी बड़ा बदलाव आया है। जहां 1951 में यह केवल 18%  थी, वहीं अब यह 80 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है। धर्म के आधार पर 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 79.8%  हिंदू, 14.2 प्रतिशत मुस्लिम, 2.38% ईसाई और 1.7% सिख आबादी है।

      भारत में जनगणना का इतिहास

      भारत में हर 10 साल में जनगणना कराई जाती है। आखिरी बार यह प्रक्रिया साल 2011 में हुई थी। इसके बाद 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी और अन्य कारणों की वजह से इसमें देरी हो गई।

      अगर इतिहास की बात करें, तो भारत में जनगणना की परंपरा बहुत पुरानी है। प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी जनसंख्या के लेखे-जोखे का जिक्र मिलता है। मुगल काल में अकबर के समय लिखी गई ‘आईन-ए-अकबरी’ में भी जनगणना जैसी व्यवस्था का वर्णन मिलता है।
      ब्रिटिश शासन के दौरान 1872 में वायसराय लॉर्ड मेयो ने पहली बार देश में जनगणना कराई थी। इसके बाद नियमित जनगणना की व्यवस्था शुरू हुई और हर 10 साल में यह प्रक्रिया जारी रही।

      क्यों जरूरी है जनगणना?

      जनगणना से सरकार को यह पता चलता है कि देश में कितने लोग हैं, उनकी उम्र क्या है, वे क्या काम करते हैं, कितने लोग पढ़े-लिखे हैं और किस धर्म या भाषा से जुड़े हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और संसाधनों का सही बंटवारा करती है।
      1951 से लेकर आज तक जनसंख्या के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में भी बड़ा बदलाव आया है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Garima Vishwakarma
      By Garima Vishwakarma

      गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान:2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      ‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त :‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      बिहार के 163 बच्चों का मामला :परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      Multigrain Atta Side Effects :मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

      Satuvai Amavasya 2026 :16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

      जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

      Gmail Update:जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

      दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

      मिडिल ईस्ट तनाव का असर :दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

      कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

      PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की :कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

      फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

      फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....