Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के PTC कैंपस में मातम :पुलिसकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, तीन साल के बच्चे की मां थी स्नेहा

इंदौर के पीटीसी परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। मृतका की पहचान स्नेहा जादौन के रूप में हुई है। पुलिस और पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिसकर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी, तीन साल के बच्चे की मां थी स्नेहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के पीटीसी परिसर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मृतका और पति की पहचान

    पुलिस के अनुसार मृतका का नाम स्नेहा जादौन (24) है। उनके पति शैलेन्द्र जादौन पीटीसी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वहीं रहते हैं। घटना के बाद शैलेन्द्र पत्नी के शव को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे।

    पीटीसी अधिकारियों ने शुरू की जांच

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

    मुरैना के रहने वाले हैं पति-पत्नी

    स्नेहा और शैलेन्द्र दोनों मूल रूप से मुरैना जिले के रहने वाले हैं। स्नेहा का एक तीन साल का बच्चा भी है। शैलेन्द्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करते हैं।

    परिवार की जानकारी

    शैलेन्द्र के भाई सत्येन्द्र संयोगितागंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। वहीं स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके परिवार में दो भाई और एक भाभी हैं। एक भाई व्यापारी है और दूसरा प्रॉपर्टी का काम करता है।

    मायके पक्ष को दी गई सूचना

    घटना की जानकारी स्नेहा के मायके पक्ष को दे दी गई है। परिवार के सभी सदस्य इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।

    सुसाइड नोट नहीं मिला

    आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार, मौके से अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts