Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप ने वर्ल्डकप के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी ;बोले हमारी टीम सबसे मजबूत, पूरा अमेरिका आपके साथ खड़ा

भारत के खिलाफ ओपनिंग मैच में 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर केवल 132 रन ही बना सकी। मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन उनकी पारी टीम की जीत के लिए काफी नहीं रही।
Follow on Google News
बोले हमारी टीम सबसे मजबूत, पूरा अमेरिका आपके साथ खड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी क्रिकेट टीम के लिए समर्थन जताया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पूरा देश टीम USA के साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है और वे अमेरिकी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि टीम USA काफी मजबूत है और पूरे अमेरिका का समर्थन उसे मिल रहा है।

    अमेरिकी एंबेसेडर ने भी बधाई दी

    ट्रंप के इस संदेश पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए लिखा, “आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद, मिस्टर प्रेसिडेंट।” ट्रम्प की इस टिप्पणी को अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। भले ही अमेरिका में क्रिकेट अभी व्यापक रूप से स्थापित खेल न हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर टीम के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित किया है।

    ओपनिंग मैच में 29 रन से जीता था भारत

    वहीं ओपनिंग मैच की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी अहम रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत किया।

    जवाब में अमेरिका की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसने में अमेरिकी गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट लेकर भारत को झटके दिए, जबकि हरमीत सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इसके बावजूद भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    दवाब में बिखरा USA, सिराज का चला जादू

    162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर केवल 132 रन ही बना सकी। मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन वे भारतीय गेंदबाजों के दबाव के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ कसी हुई गेंदबाजी की और अमेरिका को लक्ष्य से काफी दूर ही रोक दिया।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts