Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली ब्लास्ट :पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए आरोपी, कोर्ट ने चारों को 10 दिन की NIA रिमांड पर भेजा

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन सईद, डॉ. आदिल अहमद और मुफ्ती इरफान अहमद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद सभी को NIA रिमांड पर भेजा गया।
Follow on Google News
पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए आरोपी, कोर्ट ने चारों को 10 दिन की NIA रिमांड पर भेजा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट मामले के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इस धामके में शामिल चार अन्य मुख्य आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जिससे अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 6 हो गई है। जिसके बाद जांच एजेंसी ने सभी आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

    इस केस में NIA ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था हालांकि पहले ये जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों की पुलिस के पास थे। लेकिन अब NIA ने सभी की कस्टडी अपने पास ले ली है।

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलवामा (J&K) के डॉ मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग (J&K) के डॉ अदील अहमद राथर, लखनऊ (UP) के डॉ शाहीन सईद और शोपियां (J&K) के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है। इन सभी ने दिल्ली ब्लॉस्ट आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें कई बेगुनाहों की जानें गई साथ ही कई लोग घायल हुए हैं।

    SIA का कश्मीर टाइम्स के जम्मू ऑफिस में छापा 

    उधर जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने आज कश्मीर टाइम्स अखबार के जम्मू ऑफिस पर छापेमार कार्रवाई की है। जहां से AK राइफल के कारतूस, पिस्तौल के राउंड और हैंड ग्रेनेड पिन जब्त की गई। बता दें यह कार्रवाई पब्लिकेशन के देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में की गई। 

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ED का छापा

    उधर आतंकी डॉक्टरों की ‘पनाहगार’ रही फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक्शन लिया है। ED ने बुधवार को यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद को साकेत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद जवाद को 13 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया। वहीं ईडी के मुताबिक, सिद्दीकी का परिवार खाड़ी देशों में बसा है। वह भी विदेश भागने की तैयारी में था। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts