रात में ‘चुड़ैल’ बनकर डराने वाली छात्रा पर DAVV का एक्शन, हॉस्टल में हुई No Entry

Follow on Google News
रात में ‘चुड़ैल’ बनकर डराने वाली छात्रा पर DAVV का एक्शन, हॉस्टल में हुई No Entry
इंदौर। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) के न्यू सीवी रमन हॉस्टल में रहने वाली सेकंड ईयर की एक छात्रा रात में चुडैल बनकर अपनी साथी छात्राओं को डराती थी। इस मामले की शिकायत के बाद छात्रा को हॉस्टल से निकाल दिया है। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अब हॉस्टल में रूम नहीं देने का फैसला किया है।

तरह-तरह की आवाज से डराती थी

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ. रेणु जैन ने बताया कि हॉस्टल की छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि हॉस्टल की एक छात्रा रात को अजीब हरकतें करती है। ऐसा लगता है मानो उसमें चुड़ैल आ गई हो। छात्रा के द्वारा अपने बालों को खोलकर लगातार हॉस्टल में तरह-तरह की आवाज निकाल कर दौड़ लगाई जाती थी। दूसरी छात्राओं के दरवाजे बार-बार खटखटाती है। जिसके कारण अन्य छात्राएं काफी भयभीत रहने लगी थी। जिसकी शिकायत यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की गई थी। इसके बाद यह मामला प्राक्टोरियल बोर्ड में रखा गया।

बुरहानपुर की रहने वाली है छात्रा

छात्राओं की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित छात्रा को अन्य गेस्ट हाउस में रखकर उसकी परीक्षाएं दिलाई गई। वहीं इस साल अन्य छात्राओं के द्वारा आपत्ति लिए जाने के बाद उस छात्रा को हॉस्टल में रूम अलॉट नहीं किया गया है। बता दें कि चुड़ैली बनकर डराने वाली छात्रा मूल रूप से बुरहानपुर की रहने वाली है और यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर की छात्रा है। ये भी पढ़ें- Tikamgarh News : तेज बारिश के बीच गद्दा-फोम की दुकान में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts