डेटिंग ऐप का प्यार पड़ा महंगा! युवती ने बार में ले जाकर फंसाया और थमाया 24 हजार का बिल 

Follow on Google News
डेटिंग ऐप का प्यार पड़ा महंगा! युवती ने बार में ले जाकर फंसाया और थमाया 24 हजार का बिल 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अनोखी घटना सामने आई है। वहां डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात एक युवक के लिए महंगा साबित हुई है। जब तक युवक इस धोखाधड़ी (स्कैम) को समझ पाता, तब तक उसे 10,000 का चूना लग चुका था। पीड़ित ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर साझा की, जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गई और लोगों के मजेदार व चेतावनी भरे रिएक्शन सामने आए।

    बार में लगातार महंगी शराब का ऑर्डर

    युवक ने बताया कि डेटिंग ऐप Aisle पर एक लड़की से बात करने के बाद, वह उसे पास के एक बार में ले गई। युवक ने नोटिस किया कि बार के अंदर का माहौल सामान्य नहीं था। वहां बहुत कम लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान, लड़की लगातार महंगी ब्लू लेबल व्हिस्की ऑर्डर कर रही थी। हालांकि युवक ने केवल 60 मिलीलीटर शराब ही पी थी, लेकिन जब बिल आया तो वह 24,000 + 2,000 सर्विस चार्ज का था।

    दबाव में चुकाए 10,000

    बार के कर्मचारियों के दबाव और असहज माहौल के कारण पीड़ित युवक को बिल के 10,000 चुकाने पड़े। युवक ने बाद में पछतावा व्यक्त किया कि उसे बिल पहले ही देख लेना चाहिए था या मौके से तुरंत वापस लौट जाना चाहिए था।

    सोशल मीडिया पर ठाणे स्कैम की चेतावनी

    इस घटना के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे डेटिंग ऐप के जरिए होने वाले एक आम स्कैम के रूप में पहचाना। यूजर्स ने चेतावनी दी कि ऐसे फ्रॉड में लड़की और बार मालिक दोनों शामिल होते हैं। ये स्कैम विशेष रूप से ठाणे और आसपास के बार में सक्रिय हैं। लोगों ने सलाह दी है कि डेटिंग ऐप्स पर किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऐसी जगहों पर जाने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts