Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया : 40 हजार रुपए का विवाद...बेटे ने की पिता की हत्या, शव 6 महीने तक बॉक्स में छुपाया, लोगों को कहा मुंबई गए हैं पापा!

दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 11 महीने बाद खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे नितिन सिंह बुंदेला ने 40 हजार रुपए के विवाद में हत्या की थी। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने वाले मृतक के भाई को भी गिरफ्तार किया है।
40 हजार रुपए का विवाद...बेटे ने की पिता की हत्या, शव 6 महीने तक बॉक्स में छुपाया, लोगों को कहा मुंबई गए हैं पापा!
AI Image

दतिया। बड़ौनी थाना पुलिस ने करीब 11 माह पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक के पुत्र नितिन सिंह बुन्देला और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले मृतक के बड़े भाई कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी विनायक शुक्ला के निर्देशन में की गई।

पुलिस को करता रहा गुमराह

पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को ग्राम छता निवासी शिवसिंह ने अपने भाई उदयभान सिंह बुन्देला के 11 माह से लापता होने की सूचना थाना बड़ौनी में दी थी। जांच के दौरान शिवसिंह ने अपने भतीजे नितिन पर संदेह जताया। पूछताछ में नितिन ने पहले पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में ट्रैक्टर के कल्टीवेटर का फाल सिर पर गिरने से उसके पिता की मौत हो गई थी और घबराकर उसने शव को घर में रखे बक्से में छिपा दिया। बाद में ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र की मदद से शव को सामली नदी में फेंकने की बात कही।

ये भी पढ़ें: रात होते ही बढ़ जाता है डर! गर्ल्स हॉस्टल में तांत्रिक गतिविधियों का आरोप, छात्राओं ने वार्डन को हटाने की मांग

किस्त के पैसे खर्च किए, हिसाब मांगा तो मार डाला

पुलिस ने सामली नदी से बरामद हड्डियां, कपड़े और कथरी का एफएसएल परीक्षण कराया, जिसमें दुर्घटना की कहानी गलत साबित हुई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर नितिन ने स्वीकार किया कि ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए पिता ने उसे 40 हजार रुपए दिए थे। रुपए खर्च हो जाने पर जब पिता बार-बार हिसाब मांगने लगे तो अगस्त 2025 में उसने सोते समय कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में छिपाकर परिजनों को झूठ बोलता रहा कि पिता काम के सिलसिले में मुंबई गए हैं।

बॉक्स में बंद कर आटे से लेप दिया, छह महीने बाद फेंकी हड्डियां

करीब छह माह बाद उसने अपने ताऊ को पूरी घटना बताई और दोनों ने मिलकर शव को सामली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हड्डियां, खाट, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीपुल्स संवाददाता ने जब इस हत्या के बारे में तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश सिंह राजपूत से बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्र ने पिता की हत्या कर उन्हें खेत पर बने दो कमरों के अन्दर शव पर गेहूं का आटा लेपित करके रख दिया था, खेत के आस-पास कोई रहता नहीं है इसलिए बदबू का कुछ पता नहीं चला और बाद में शव की हड्डियां निकाल कर फेंक दीं।

ये भी पढ़ें: MP News: मैहर में चलती संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर हालत में कटनी रेफर; हालत नाजुक

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts