Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'देवदास' को बताया आउटडेटेड,अब ट्रोल हो रहीं दानानीर मोबीन; जानिए कौन हैं 'पावरी गर्ल'

पावरी गर्ल के नाम से मशहूर पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर दानानीर मोबीन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' को आउटडेटेड बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। जानिए आखिर दानानीर ने क्या कहा और क्यों हो रही है उनकी इतनी चर्चा।
अब ट्रोल हो रहीं दानानीर मोबीन; जानिए कौन हैं 'पावरी गर्ल'
पावरी गर्ल नाम से मशहूर दानानीर मोबीन

पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस दानानीर मोबीन एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। कभी 'पावरी गर्ल' बनकर वायरल हुईं दानानीर इस बार अपने एक बयान की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'देवदास' को आउटडेटेड बताते हुए उसकी कहानी पर सवाल उठा दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। दानानीर का बयान सामने आते ही फिल्म प्रेमियों और शाहरुख खान के फैंस ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने एक क्लासिक फिल्म को बिना समझे गलत तरीके से जज किया है। वहीं कुछ यूजर्स इसे सिर्फ लाइमलाइट में आने की कोशिश बता रहे हैं।

क्या बोलीं दानानीर मोबीन?

हाल ही में दानानी मोबीन से एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान पूछा गया कि ऐसी कौन सी क्लासिक फिल्म है, जिसे वह ओवररेटेड मानती हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने सीधे शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' का नाम लिया। दानानीर ने कहा कि कहानी क्या है? एक शराबी आदमी है, एक औरत है जिसकी कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं है, एक पिता है जो बहुत खराब इंसान है और एक दूसरी औरत है जिसे उस आदमी पर जबरदस्ती थोपा गया है। आखिर यह क्लासिक क्यों है? लोग इसके पीछे इतने पागल क्यों हैं? उन्होंने आगे कहा कि मुझे फिल्म के सेट, कपड़े और उसका विजुअल स्टाइल समझ आता है, लेकिन कहानी समझ नहीं आती। हम शराब की लत को ग्लैमराइज क्यों कर रहे हैं? बस फिर क्या था, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

दानानीर के बयान के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और फिल्मों को अलग नजरिए से देखना गलत नहीं है। वहीं बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दानानीर की आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना था कि 'देवदास' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि भावनाओं, समाज और रिश्तों की जटिलता को दिखाने वाली फिल्म है। कुछ लोगों ने दानानीर पर ओवरएक्टिंग करने और जानबूझकर विवाद पैदा करने का आरोप भी लगाया। एक यूजर ने लिखा कि क्लासिक फिल्मों को समझने के लिए गहराई चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह सिर्फ वायरल होने का तरीका है।

Breaking News

कौन हैं दानानीर मोबीन?

दानानीर मोबीन पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं। साल 2021 में वह अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं, जब उनका पावरी हो रही है वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह पार्टी शब्द को मजाकिया अंदाज में पावरी बोल रही थीं। वीडियो इतना वायरल हुआ कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में लोग उनकी नकल करने लगे। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी और देखते ही देखते दानानीर रातों-रात मशहूर हो गईं। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि कई बड़े ब्रांड्स और टीवी इंडस्ट्री ने भी उन्हें नोटिस करना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद टीवी इंडस्ट्री में एंट्री

सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के बाद दानानीर ने पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने कई चर्चित ड्रामा सीरियल्स में काम किया। इनमें 'सिन्फ-ए-आहन' और 'मोहब्बत गुमशुदा मेरी' जैसे शो शामिल हैं। उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। खास बात यह रही कि अपने पहले ही टीवी ड्रामे 'सिन्फ-ए-आहन' के लिए उन्हें 'लक्स स्टाइल अवॉर्ड फॉर बेस्ट इमर्जिंग टैलेंट' भी मिला। दानानीर खुद को मेकअप, फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर भी बताती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर युवक ने की आत्महत्या, महिला की हालत गंभीर

'मेरा ल्यारी' फिल्म से फिर चर्चा में आईं

हाल ही में दानानीर मोबीन फिल्म 'मेरा ल्यारी' में नजर आई हैं। इस फिल्म को पाकिस्तान में काफी चर्चा मिल रही है। कुछ लोग इसे भारतीय फिल्म 'धुरंधर' का जवाब भी बता रहे हैं। फिल्म में दानानीर ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि इस बार उनकी फिल्म से ज्यादा चर्चा उनके बयान की हो रही है। 'देवदास' को लेकर दिया गया उनका कमेंट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts