एक्ट्रेस के घर के पास लगी आग, चुनाव प्रचार के पटाखों ने मचाई तबाही

BMC चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार टीमों के पटाखों की चिंगारी ने डेज़ी शाह के घर के पास आग लगा दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने गुस्से और नाराजगी को जाहिर किया।
एक्ट्रेस के घर के पास लगी आग, चुनाव प्रचार के पटाखों ने मचाई तबाही
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक्ट्रेस डेजी शाह के घर के पास हाल ही में आग लग गई, जिसने उन्हें काफी परेशान कर दिया। इस घटना के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और अपने गुस्से और नाराजगी को जाहिर किया। जानकारी के मुताबिक, यह आग BMC चुनाव के दौरान हुई थी। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान वहां पटाखे जलाए गए थे। पटाखों की चिंगारी की वजह से आग लगी और बिल्डिंग में मौजूद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    डेजी शाह उस समय अपने कुत्ते को टहलाने बाहर आई थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी बिल्डिंग से आग की लपटें उठती देखीं, उन्होंने तुरंत वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

    चुनाव प्रचार टीमों की लापरवाही

    वीडियो के साथ डेजी ने लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा कि यह घटना पूरी तरह चुनावी प्रचार टीमों की लापरवाही की वजह से हुई। डेजी ने साफ कहा, मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब आप अपने प्रचार के लिए टीम हायर करते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि उनमें कॉमन सेंस हो।

    डेजी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि आग लगाने के बाद वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। जिसके कारण बिल्डिंग के रेजिडेंट्स को खुद इस घटना के नतीजों से निपटना पड़ा।

    डेजी ने कहा कि शुक्र है कि उनकी बिल्डिंग कमेटी ने पहले ही चुनाव प्रचार करने वालों को घर-घर जाने की इजाजत नहीं दी थी। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने यह भी कहा कि रेजिडेंशियल इलाकों के पास पटाखे फोड़ना सही नहीं है।

    पब्लिक सेफ्टी की अनदेखी

    डेजी ने लोगों पर सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि किसी की सुरक्षा और संपत्ति के साथ खिलवाड़ करना बहुत बड़ी गलती है। वे चाहती हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और लोग थोड़ा सोच-समझकर और जिम्मेदारी से काम करें।

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

    वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो गई। फैंस और स्थानीय लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोग डेजी की चिंगारी और गुस्से को सही मानते हुए चुनाव प्रचार में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts