Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन : कर्फ्यू में कल सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की ढील, SP को गोली मारने वाला गिरफ्तार, पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानें रहेंगी बंद

खरगोन : कर्फ्यू में कल सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की ढील, SP को गोली मारने वाला गिरफ्तार, पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानें रहेंगी बंद
खरगोन में अब स्थिति लगभग सामान्य हैं। प्रशासन भी अब सख्ती में धीरे-धीरे ढील बढ़ा रहा है। प्रशासन ने शनिवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बाजारों को पूरी तरह खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन इस दौरान पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानें नहीं खुलेंगी। ये भी पढ़ें: खरगोन में कल से खुलेंगे बैंक और पोस्ट ऑफिस, कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छूट, लेकिन….

एसपी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

खरगोन दंगे में एसपी को गोली मारने वाले दंगाई वसीम उर्फ मोहसिन पुत्र जानू निवासी संजय नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वसीम ने ही कट्‌टे से फायर किया था।

पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानें रहेंगी बंद

कलेक्टर अनुग्रहा पी के आदेश के मुताबिक, शनिवार से दिन का कर्फ्यू को लेकर निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के प्रतिष्ठान (पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानों को छोड़) खोलने की छूट रहेगी। इसके साथ ही शहर में सुरक्षा के लिए रात में कर्फ्यू जारी रहेगा। फिलहाल बसों के आवागमन और अनाज मंडी को खोलने का फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

जल्द खत्म हो सकता है कर्फ्यू

बता दें कि 10 अप्रैल को राम नवमी पर हुए उपद्रव के बाद खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके बाद स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। कुछ दिनों से 2 और 4 घंटे की ढील दी जा रही थी। शुक्रवार को कलेक्टर पी अनुग्रह के आदेश के मुताबिक शनिवार को लंबी छूट दी गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही प्रशासन कर्फ्यू खत्म कर सकता है। बता दें कि गुरुवार को प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने भी खरगोन का दौरा किया था। पीड़ितों से मुलाकात की थी। अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति और कर्फ्यू के हालातों को समझा था। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts