Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

बुर्ज खलीफा से छिनेगा ताज, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी जेद्दा टॉवर

Follow on Google News
बुर्ज खलीफा से छिनेगा ताज, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी जेद्दा टॉवर

रियाद। अभी बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। लेकिन जल्द ही बुर्ज खलीफा से ये ताज छिनने वाला है। सऊदी अरब में निर्माणाधीन इमारत जेद्दा टॉवर ( किंगडम टॉवर) के बनने के बाद ये बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत होगी। यह बुर्ज खलीफा से 172 मीटर ऊंचा होगी, जिससे इसकी ऊंचाई एक किमी (1000 मीटर) हो जाएगी। बता दें, बुर्ज खलीफा का निर्माण 2004 में शुरू हुआ और इसे आधिकारिक तौर पर 2010 में खोला गया। बुजुर्ग खलीफा को बनाने में 12 हजार कारीगर लगे थे।

14 साल पहले दुबई में बुर्ज खलीफा 828 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बन गई थी। जेद्दा टॉवर का एक-तिहाई काम पूरा हो चुका है। हालांकि अभी इसे बनने में कुछ साल और लग सकते हैं। बता दें, साल 2013 में जब इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब इसे बनने में 10 साल लगने वाले थे, लेकिन बीच में कानूनी रुकावटों के चलते इसमें देरी हुई है।

  • 2004 में बुर्ज का निर्माण शुरू हुआ और इसे आधिकारिक तौर पर 2010 में खोला गया। इसकी ऊंचाई 828 मीटर है।
  • 1000 मीटर से ज्यादा होगी जेद्दा टॉवर की ऊंचाई। 1.23 बिलियन डॉलर में इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है।
  • 252 मंजिलें जेद्दा टॉवर में बनाए जाने की योजना है। अभी 63 मंजिलें बन चुकी हैं। टॉवर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari
icon

Latest Posts