Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन लाख का गांजा और एक बाइक जब्त

2 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन लाख का गांजा और एक बाइक जब्त
भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब सवा तीन लाख रुपए कीमत का गांजा और एक पल्सर बाइक जब्त की है। प्रारंभिक पूचताछ में सामने आय़ा है कि आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लाकर भोपाल में फुटकर ग्रहकों को तलाशकर बेचने का काम करते थे। अब पुलिस इन दोनों से थोक में गांजा बेचने वालों और उसे भोपाल लाने की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपी जल्द पैसे कमाने के लालच में तस्करी का काम करने लगे थे।

इस तरह आए गिरफ्त में

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर बाइक पर दो युवक सब्जी मंडी गोविंदपुरा के पास खड़े हैं। उनमें से एक के पास झोला और दूसरे के पास पिट्ठू बैग है, जिसके अंदर मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम चंद्रेश लोधी और रितिक शिल्पकार बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास कुल 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि चंद्रेश महज आठवीं तक पढ़ा है और एक किराने की दुकान पर काम करता है, जबकि रितिक बीए की पढ़ाई करने के बाद ड्रायवरी करता है। देखें वीडियो ये भी पढ़ें-इंदौर में तेज रफ्तार का कहर… बेकाबू कार ने 4 साल की बच्ची को रौंदा, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts