PlayBreaking News

Corona Cases India : देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट, एक्टिव केस घटकर हुए 57 हजार; जानें मौतों का आंकड़ा

Follow on Google News
Corona Cases India : देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट, एक्टिव केस घटकर हुए 57 हजार; जानें मौतों का आंकड़ा
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों और एक्टिव केस की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,355 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को 9,629 नए मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हो गई थी।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 9,355 एक्टिव केस : 57,410 कुल मामले : 4,49,24,811 कुल रिकवरी : 4,43,35,977 कुल मृत्यु : 5,31,424 कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.13% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.69 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.08% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.36% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 26 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 26 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में छह मौतें हुई हैं। वहीं 12,932 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Covid-19 के लक्ष्ण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध न आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द
स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts