इडली- डोसा गाने पर विवाद :चेन्नई ने RCB के खिलाफ शिकायत की, बोले- हमारे खिलाड़ियों का अपमान हुआ, BCCI तक पहुंचा मामला

RCB की जीत के हीरो रहे टिम डेविड, जिन्होंने महज 25 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 70 रन ठोक दिए। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 48 रन
Follow on Google News
चेन्नई ने RCB के खिलाफ शिकायत की, बोले- हमारे खिलाड़ियों का अपमान हुआ, BCCI तक पहुंचा मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में RCB ने चेन्नई को 43 रन से मात दी थी। लेकिन मैच के बाद जो स्टेडियम में हुआ उससे चेन्नई सुपर किंग्स को ठेस पहुंचा है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने RCB के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद लीग में एक नया विवाद छिड़ गया है।

    इडली- डोसा गाने से विवाद

    5 अप्रैल को जब चेन्नई बनाम बेंगलुरु का मैच खेला गया इस दौरान बीच में इडली- डोसा, चटनी- चटनी गाना बजाया गया। CSK ने आरोप लगाकर कहा कि इस गाने से खिलाड़ियों का अपमान हुआ है, टीम को चिड़ाने के लिए इस गाने की कोई जगह नहीं होती है।

    BCCI को लेटर लिख कार्रवाई की मांग की

    CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए टिप्पणी की है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्टेडियम में डीजे डोमेस्टिक टीमों को सपोर्ट करने के लिए होते हैं। लेकिन यहां विपक्षी टीम का सीधे तौर पर अपमान किया गया। इसी को ध्यान में रखकर हमने BCCI को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi : क्या टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव? BCCI आयरलैंड टूर पर दे सकती है मौका...

    पिछले सीजन में जितेश शर्मा ने गाया था गाना

    IPL के पिछले यानी 18वें सीजन में RCB के जितेश शर्मा ने भी यह गाना गाया था। जिसका वीडियो RCB ने पोस्ट किया था। इसमें जितेश इडली- डोसा वाला गाना गा रहे थे। सोशल मीडिया में सामने आने के बाद चेन्नई के फैंस ने उनकी जमकर ट्रोलिंग की थी।

    सर्दन डर्बी के नाम से मशहूर CSK vs RCB मैच

    आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला मुकाबला अब खास पहचान बना चुका है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है, जिसके चलते इस भिड़ंत को ‘सदर्न डर्बी’ कहा जाने लगा है। हालांकि कुल रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हाल के सीजन में बेंगलुरु ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दबदबा कायम किया है।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni : IPL 2026 में कब होगी वापसी? CSK की हालत खराब, फिटनेस पर टिकी उम्मीदें

    RCB ने CSK को दी करारी शिकस्त

    5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में RCB ने दमदार खेल दिखाते हुए CSK को 43 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन ही बना सकी।

    टिम डेविड का तूफान, 8 छक्के जड़े

    RCB की जीत के हीरो रहे टिम डेविड, जिन्होंने महज 25 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 70 रन ठोक दिए। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 48 रन, फिल सॉल्ट ने 46 रन, विराट कोहली ने 28 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन का योगदान दिया।

    Breaking News

    भुवी की घातक गेंदबाजी

    गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। इसके अलावा अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts