Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : कांग्रेसियों ने प्रश्न पूछो और विकास ढूंढो यात्रा निकाली, केण्ट विधायक पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO

जबलपुर : कांग्रेसियों ने प्रश्न पूछो और विकास ढूंढो यात्रा निकाली, केण्ट विधायक पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
मुकेश झा, जबलपुर। रांझी मानेगांव मोहनियां में रविवार की दोपहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौकसे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकार्ताओं ने प्रश्न पूछो और विकास ढूंढो यात्रा निकाली। इस यात्रा में कांग्रेसियों ने क्षेत्रिय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विधायक क्षेत्र का विकास नहीं, बल्कि अपना स्वयं का विकास किया है। क्षेत्रिय जनता को हाशिये पर रखा गया है। भाजपा जो दावा करती है कि उसने क्षेत्र का विकास किया है तो ये बात गलत है। दरअसल, भाजपा के विधायक ने अपना विकास किया है।

मूलभूत सुविधाएं कुछ भी नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना हैं कि रांझी के मानेगांव मोहनियां में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। 30 साल से यहां पर भाजपा के विधायक है, लेकिन उन्होंने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों मिल नहीं रही है।

मानेगांव गांधी चौक से शुरू की यात्रा

केण्ट ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा बैनर लेकर मोहनियां मानेगांव गांधी चौक पहुंचे। यहां पर सभी एकत्रित होकर भाजपा की विकास यात्रा के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसके पश्चात सभी ने प्रश्न पूछो और विकास ढूंढो यात्रा निकाली। https://twitter.com/psamachar1/status/1624702390921478146?cxt=HHwWhIDSye2NjYwtAAAA

विधायक पर लगाए आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौकसे ने केण्ट विधायक पर गंभीर आरोप लगाए उनका कहना था कि जो विधायक है पहले वे एक छोटे से घर में रहते थे, लेकिन आज उनका महल बन गया है। इसी तरह से बड़ी-बड़ी फैक्ट्री चल रही है। ऐसे तमाम आरोप क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गए। ये भी पढ़ें: MP में सवाल-जवाब की सियासत : CM शिवराज ने पूछा- ग्रीन और पॉली हाउस की कितनी यूनिट लगाईं? कमलनाथ बोले-रोज गलत पते पर चिट्ठी भेज देते हैं  मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts