खंडवा लोस सहित चार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को फतह मिलेगी : सज्जन वर्मा
पूछा - राजनीतिक रैलियों को छूट और प्रकाश पर्व के 400 वें आयोजन पर रोक क्यों
पीपुल्स संवाददाता, ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वमंत्री सज्जन वर्मा ने कहा है कि खंडवा लोस और तीन विस की सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को दमोह विधानसभा जैसी फतह मिलेगी। उन्होंने पूछा कि राजनीतिक रैलियों को छूट और दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा के 400 वां आयोजन पर रोक क्यों?
वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को दमोह विधानसभा उपचुनाव जैसी फतह मिलेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कहा दिया है कि इन क्षेत्रों में कोई बड़ी रैली नहीं होगी सिर्फ मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। यही हमारी जीत का मंत्र होगा।












