कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका : हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 1700 करोड़ का डिमांड नोटिस

Follow on Google News
कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका : हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 1700 करोड़ का डिमांड नोटिस
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। बीते दिन दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग ने पार्टी को नई टेंशन दे दी है। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कांग्रेस से 2017-18 से 2020-21 के लिए राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांग की गई है।

कांग्रेस के वकील विवेक तन्खा ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने हाईकोर्ट में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि की और अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने की पार्टी की मंशा भी व्यक्त की। विवेक तन्खा ने आईटी विभाग की कार्रवाइ को अलोकतांत्रिक और अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की है। इसी के साथ आरोप लगाया है कि लगभग 1,700 करोड़ रुपए का नवीनतम नोटिस आवश्यक दस्तावेजों के बिना जारी किया गया है।

एक दिन पहले ही खारिज हुई थी याचिका

इसके अलावा, इनकम टैक्स विभाग ने साल 2018-19 के लिए टैक्स बकाया और ब्याज से संबंधित दिल्ली में कांग्रेस के बैंक खातों से 135 करोड़ रुपए पहले ही वसूल कर लिए हैं। बता दें कि शर्तों को पूरा करने में विफलता के कारण पार्टी को छूट से वंचित किए जाने के बाद यह उपाय किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को फाइनेंशियल ईयर 2017-18 से 2020-21 के लिए इनकम टैक्स की प्रोसेस को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिकाओं को खारिज कर दिया। ये भी पढ़ें Bill Gates-PM Modi Interview : बिल गेट्स संग पीएम मोदी ने की मन की बात, बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो ‘आई’ और AI दोनों बोलता है
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts