कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस आज, राहुल बोले- ‘हम वो कांग्रेस हैं जिसने देश में लोकतंत्र की स्थापना की, इस धरोहर पर गर्व है’

Follow on Google News
कांग्रेस पार्टी आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी कार्यकर्ता इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में सेटिब्रेट कर रहे हैं। समारोह के दौरान एक अजीब सा वाकया सामने आया। दरअसल, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उसी दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1475686164635873281[/embed]

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।’ [embed]https://twitter.com/RahulGandhi/status/1475671561764065283[/embed]

1885 में की गई थी कांग्रेस की स्थापना

कांग्रेस की स्थापना साल 1885 में 28 दिसंबर को की गई थी। दरअसल, मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में इसकी नींव रखी गई थी, जहां देश के तमाम प्रांतों के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ जुटे थे। इसके बाद यह एकता राजनीतिक संगठन के रूप में बदली और कांग्रेस का गठन किया गया। कांग्रेस का पहला अध्यक्ष डब्ल्यू.सी.बनर्जी को बनाया गया।

कांग्रेस ने दिए हैं देश को कई प्रधानमंत्री

कांग्रेस पार्टी अब तक देश को 7 प्रधानमंत्री दे चुकी है।1947 में स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता है और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया। 49 सालों तक कांग्रेस केंद्र सरकार का हिस्सा रही।
  • साल1947 से 1964 तक जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर रहे।
  • साल 1964 से 1966 तक लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • साल 1966 से 1977 तक इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहीं।
  • साल 1984 से 1989 तक राजीव गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • साल 1991 से 1996 तक पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • साल 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे।
ये भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 6,358 नए केस दर्ज, 293 लोगों ने तोड़ा दम; ओमिक्रॉन से अब तक 653 लोग संक्रमित
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts