People's Update
Tuesday, February 24, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, February 24, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    AI समिट प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु के दो फोन जब्त, पुलिस हिरासत में भेजे गए
    AI समिट प्रोटेस्ट: उदय भानु की गिरफ्तारी को खड़गे ने बताया सरकार की तानाशाही
    बिहार विधानसभाः चौकीदारों पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में उठा, जोरदार हंगामा
    AI समिट प्रोटेस्ट की जांच करेगा क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने ट्रांसफर किया केस
    केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में लग सकती है मोहर
    बिहारः विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों का प्रोटेस्ट, की नारेबाजी
    यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड
    लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा
    दिल्लीः राहुल गांधी के बाद अब AAP सांसद संजय सिंह से मिले कोटद्वार के मोहम्मद दीपक
    IDFC फर्स्ट बैंक के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, 590 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
    शर्टलेस प्रोटेस्ट में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कांग्रेस सांसद का दावा
    AI समिट प्रोटेस्टः यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब से रातभर पूछताछ, हो सकते हैं गिरफ्तार
    'जयललिता करिश्माई नेता', तमिलनाडु की पूर्व CM की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
    नई दिल्लीः मयूर विहार के मॉल की बेसमेंट में खड़ी कार के भीतर मिला शव
    अमित शाह ने जयललिता को पुण्यतिथि पर किया याद, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
    राहुल गांधी और खड़गे आज भोपाल में करेंगे 'किसान महापंचायत', US ट्रेड डील के खिलाफ हल्लाबोल
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    AI समिट में ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ बना सियासी तूफान :यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड

    दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मास्टरमाइंड बताया है। जानिए पूरा मामला, कोर्ट की सुनवाई, पुलिस के आरोप और कांग्रेस का पलटवार।
    Publish Date: 24 Feb 2026, 12:31 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान हुआ विरोध प्रदर्शन अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद बन चुका है। भारत मंडपम में हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताते हुए 7 दिन की रिमांड की मांग की है। वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र पर हमला और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है।

      क्या है पूरा मामला?

      20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक संदेश लिखी टी-शर्ट लहराईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। यह सब उस समय हुआ, जब समिट में कई देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद थे।

      दिल्ली पुलिस ने चिब को बताया मास्टरमाइंड

      दिल्ली पुलिस का दावा है कि, इस पूरे प्रदर्शन की योजना पहले से बनाई गई थी और इसके पीछे उदय भानु चिब की अहम भूमिका रही।

      पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि-

      • विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ताओं को संगठित किया गया।
      • उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया गया।
      • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और QR कोड स्कैन कर समिट में एंट्री कराई गई।

      पुलिस के मुताबिक, यह सब कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला था।

      15-20 घंटे की पूछताछ, फिर गिरफ्तारी

      दिल्ली पुलिस ने 23 फरवरी को उदय भानु चिब को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने बुलाया था। यहां उनसे लगभग 15 से 20 घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। इसके बाद तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि, पूछताछ के दौरान चिब ने जांच में सहयोग नहीं किया और अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की।

      Your browser does not support the video tag.

      पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई

      गिरफ्तारी के बाद उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत में दलील दी कि, जांच के लिए आरोपी को जम्मू, अमेठी और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर ले जाना आवश्यक है। पुलिस ने यह भी कहा कि, मामले से जुड़े अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराना जांच का अहम हिस्सा है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

      बचाव पक्ष का पलटवार- ‘हास्यास्पद है कस्टडी की मांग’

      उदय भानु चिब के वकील ने अदालत में पुलिस की रिमांड मांग का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि, चिब घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के कारण उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। बचाव पक्ष ने कहा कि सिर्फ कुछ टी-शर्ट की बरामदगी के लिए पुलिस कस्टडी मांगना पूरी तरह अनुचित है। वकील ने यह भी तर्क दिया कि, भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है।

      यह भी पढ़ें: Trade Deal Protest : राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल में करेंगे किसान महाचौपाल

      भारत लोकतंत्र है, विरोध अपराध नहीं

      अदालत में बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि हर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि, चिब का उन कार्यकर्ताओं से कोई सीधा संबंध नहीं है जिन्होंने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था। बचाव पक्ष का आरोप है कि केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। वकील ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध की आवाज को दबाना सही नहीं है।

      अब तक 8 गिरफ्तारियां

      दिल्ली पुलिस अब तक इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 4 आरोपियों को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया गया था, जबकि 3 कांग्रेस नेताओं को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर से भी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों को पहले ही 5 दिन की पुलिस कस्टडी मिल चुकी है।

      कैसे हुई एंट्री? QR कोड से खुला राज

      दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। QR कोड स्कैन कर समिट हॉल में एंट्री ली। ऊपर जैकेट और स्वेटर, अंदर विरोध वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। हॉल नंबर 5 के पास कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस का दावा है कि, पहले काले छाते के जरिए स्टिकर छिपाने की योजना थी, लेकिन जांच के डर से टी-शर्ट पर ही स्टिकर चिपकाए गए।

      यह भी पढ़ें: AI समिट में हंगामा मामला : दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार; यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट को समन

      कांग्रेस का आरोप- तानाशाही कार्रवाई

      कांग्रेस पार्टी ने X (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया है। पार्टी ने कहा कि, यह कार्रवाई तानाशाही सोच का नतीजा है और सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि, भारतीय संविधान हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार देता है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समर्थकों के साहस की सराहना करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

      IYC महासचिव का बयान

      इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा कि, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को देश विरोधी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार हर तरह की असहमति की आवाज को दबाना चाहती है और यह तरीका अंग्रेजी शासन जैसा प्रतीत होता है। ओझा ने यह भी कहा कि, यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई राज्यों में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

      कौन हैं उदय भानु चिब?

      उदय भानु चिब का जन्म वर्ष 2000 में जम्मू-कश्मीर में हुआ। वे कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के पुत्र हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वर्ष 2017-18 में उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा, इसके बाद 2021 में वे जम्मू-कश्मीर यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बने। 2023 में उन्हें इंडियन यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया और 2024 में वे उदय भानु चिब के रूप में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      AI Impact Summit Protest

      AI Impact Summit 2026

      delhi police

      Uday Bhanu Chib

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की, आज हो सकती है गिरफ्तारी

      यौन शोषण मामला :शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की, आज हो सकती है गिरफ्तारी

      वॉशरूम के बाहर लगाई शिवाजी महाराज-रानी पद्मिनी की तस्वीरें

      जानबूझकर किया अपमान?वॉशरूम के बाहर लगाई शिवाजी महाराज-रानी पद्मिनी की तस्वीरें

      अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के कुछ देर बाद आई खराबी, सभी सुरक्षित

      Pawan Hans Helicopter :अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के कुछ देर बाद आई खराबी, सभी सुरक्षित

      स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के बाद आई तकनीकी खराबी; दिल्ली से लेह जा रही थी

      SpiceJet Flight :स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के बाद आई तकनीकी खराबी; दिल्ली से लेह जा रही थी

      देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?

      द वेडिंग ऑफ'VIROSH':देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?

      क्या दर्शकों तक पहुंचेगी पूरी सच्चाई या 16 कट के बाद बदलेगी कहानी?

      ‘द केरला स्टोरी 2’ पर चली कैंची!क्या दर्शकों तक पहुंचेगी पूरी सच्चाई या 16 कट के बाद बदलेगी कहानी?

      कृष्णापुर छत्री के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

      कृष्णापुर छत्री के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

      2023 के विधानसभा चुनाव के बाद तीन बार आए राहुल गांधी, मप्र के मुद्दों पर उठाते रहे आवाज

      Rahul Gandhi MP Visit :2023 के विधानसभा चुनाव के बाद तीन बार आए राहुल गांधी, मप्र के मुद्दों पर उठाते रहे आवाज

      प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, फरवरी में चौथी बार हुई बारिश; 27 जिलों में अलर्ट

      MP Weather Update :प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, फरवरी में चौथी बार हुई बारिश; 27 जिलों में अलर्ट

      आधी रात गुंडों का तांडव, एक दर्जन गाड़ियां बनीं निशाना, कांच फोड़े

      आधी रात गुंडों का तांडव, एक दर्जन गाड़ियां बनीं निशाना, कांच फोड़े

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....