Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कॉमर्शियल गैस सस्ती, FD पर ब्याज घटा, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून 2025 में हो रहे ये बड़े बदलाव

Follow on Google News
कॉमर्शियल गैस सस्ती, FD पर ब्याज घटा, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून 2025 में हो रहे ये बड़े बदलाव

नई दिल्ली। जून 2025 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव, PF निकालने की नई सुविधा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में कटौती, म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम और UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव शामिल हैं। इन सभी बदलावों का असर सीधा आम उपभोक्ता और निवेशकों पर पड़ेगा।

1. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में राहत दी है।

  • दिल्ली में इसकी कीमत 24 रुपए कम होकर अब 50 रुपए हो गई है।
  • हालांकि, 2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए बनी हुई है।

2. FD पर घटा ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक जून 2025 से FD पर ब्याज दरों में कटौती की है।

  • सामान्य नागरिकों को अब 4% से 8.4% तक का ब्याज मिलेगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.40% से 8.80% तक ब्याज मिलेगा।
    यह बदलाव उन निवेशकों को प्रभावित करेगा जो ज्यादा ब्याज दर की उम्मीद से FD में निवेश कर रहे हैं।

3. म्यूचुअल फंड के लिए नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है।

  • ऑफलाइन ट्रांजैक्शन का नया समय: दोपहर 3 बजे तक
  • ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए: शाम 7 बजे तक
    इसके बाद किए गए निवेश अगले कार्यदिवस पर मान्य होंगे। इससे निवेशकों को उसी दिन की NAV (नेट एसेट वैल्यू) प्राप्त करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

4. ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 3.0 वर्जन के तहत जून महीने में बड़ा बदलाव ला सकता है।

  • कर्मचारियों को मिलेगा विड्रॉल कार्ड, जो बैंक ATM कार्ड की तरह काम करेगा।
  • इससे ATM या UPI के जरिए PF निकालना संभव होगा।
  • एक तय सीमा तक ही निकासी संभव होगी, जिससे आपातकालीन जरूरतें पूरी हों और रिटायरमेंट फंड भी सुरक्षित रहे।

5. UPI पेमेंट में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम

NPCI ने UPI लेनदेन को पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया है।

  • अब QR कोड या एडिट किए गए नाम नहीं, बल्कि बैंकिंग सिस्टम में दर्ज असली नाम ही दिखाई देगा।
  • यह बदलाव 30 जून तक सभी UPI ऐप्स पर लागू करना अनिवार्य होगा।
    इससे ठगी और गलत ट्रांजैक्शन की संभावनाएं कम होंगी।

6. हवाई सफर हो सकता है सस्ता

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 2414.25 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती हुई है।

  • नई कीमत अब 83,072.55 रुपए प्रति किलोलीटर (दिल्ली) हो गई है।
  • इससे हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है क्योंकि ATF, हवाई किराए का बड़ा हिस्सा होता है।
ये भी पढ़ें- MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 आज : चार शहरों में 117 सेंटर, दो सत्रों में होगी परीक्षा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts