Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड ने दिखाए तेवर, कई जिलों में ठंड और घना कोहरा

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड ने दिखाए तेवर, कई जिलों में ठंड और घना कोहरा
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने तीखे तेवर दिखाए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में शीतल दिन और हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है।

तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में अधिकतम तापमान में विशेष रूप से गिरावट देखी गई। इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

छाया रहा घना कोहरा

प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, सीहोर, आगर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया। वहीं, एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

भोपाल में मौसम का हाल

राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

अगले 24 घंटे का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में ठंड और कोहरा रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गुना और सतना जिले में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा व ठंडा दिन रहने का अनुमान है। शाजापुर, उमरिया, दमोह जिले में कहीं कहीं शीतल दिन रहने के आसार है। इसके साथ ही अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में मध्यम कोहरे की संभावना है। इसके अलावा रायसेन जिले में शीतल दिन के साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। भोपाल, विदिशा, सिहोर और राजगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे पड़ने के आसार हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts