PlayBreaking News

CM Yogi:गोरखपुर में सीएम योगी ने किया पौधरोपण, मौलश्री का लगाया पौधा; बोले- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हर नागरिक से पौधरोपण का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की सबसे बड़ी ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा का संदेश दिया।
Follow on Google News
गोरखपुर में सीएम योगी ने किया पौधरोपण, मौलश्री का लगाया पौधा; बोले- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
सीएम योगी ने किया पौधरोपण

गोरखपुर। पौधरोपण महायज्ञ 2026 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौलश्री का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएम ने पेड़ों को जल संरक्षण, कृषि और पर्यावरण संतुलन का आधार बताया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने रामगढ़ताल का भ्रमण भी किया।

पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पौधरोपण महायज्ञ 2026 के तहत आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लेना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल : कार साइड में करने का बोला तो सरपंच पर चलाई गोली, बाएं पैर में लगी गोली, तीनों आरोपी गिरफ्तार

'पेड़ बचेंगे तो जल और अन्न दोनों बचेंगे'

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर जल का अवशोषण करके रखता है। जिन क्षेत्रों में अधिक वन और पेड़ होते हैं, वहीं नदियां सदानीरा बनी रहती हैं। अगर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होगी तो जल संकट गहराएगा और इसका सीधा असर खेती और खाद्यान्न उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का सबसे बड़ा नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है।

Breaking News

एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

सीएम योगी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उत्तर प्रदेश में 57 लाख से अधिक नर्सरियां हैं, इसलिए यह लक्ष्य कठिन नहीं है। अभियान के तहत औषधीय, फलदार, छायादार और इमारती पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था कर रही है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान से जुड़ना होगा'

लगातार चलाए जा रहे पौधरोपण अभियानों का सकारात्मक परिणाम अब वनाच्छादन के विस्तार के रूप में दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सीख देती है। पौधरोपण के माध्यम से वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहनों को सौगात: लहार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त

सीएम योगी रामगढ़ताल पहुंचे, जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल की खूबसूरती का अवलोकन किया और वहां सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts