PlayBreaking News

सीएम करेंगे तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ, समाधि स्थल पर शहनाई वादन से हुई शुरुआत

Follow on Google News
ग्वालियर। देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण महोत्सव 'तानसेन संगीत समारोह' की आज शुरुआत हुई। ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में स्थित तानसेन समाधि स्थल पर शहनाई वादन, हरिकथा, मिलाद, चादरपोशी और कव्वाली गायन हुआ। वहीं शनिवार शाम को तानसेन समारोह उद्घाटन की पूर्व संध्या पर महाराज बाड़ा से इंटक मैदान तक कला यात्रा निकली गई थी। ये भी पढ़ें: तानसेन समारोह का कल सीएम करेंगे शुभारंभ, पूर्व संध्या पर निकली कला यात्रा, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे शुभारंभ

सुर सम्राट तानसेन की स्मृति में पिछले 96 वर्ष से आयोजित हो रहे तानसेन समारोह में देश और दुनिया के ब्राम्हनाद के शीर्षस्थ साधक तानसेन समाधि परिसर से गान मनीषी तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करने आए हैं। समारोह का औपचारिक भव्य शुभारंभ आज शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी आएगी। [caption id="attachment_14112" align="aligncenter" width="1200"] तानसेन की समाधि पर चादर चढ़ाई गई।[/caption]

रागमय शहनाई वादन किया गया

तानसेन समाधि स्थल पर परंपरागत ढंग से रविवार को सुबह उस्ताद मजीद खां एवं साथियों ने रागमय शहनाई वादन किया। इसके बाद ढोलीबुआ महाराज नाथपंथी संत श्रीसच्चिदानंद नाथ ने संगीतमय आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए ईश्वर और मनुष्य के रिश्तों को उजागर किया। https://twitter.com/JM_Scindia/status/1475009039889092608

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंच गए हैं। यहां वे आते ही स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। साथ ही शाम को तानसेन समारोह के उद्घाटन समारोह में भी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। ये भी पढ़ें: MP में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर कमलनाथ ने बोला हमला; कहा- 8 मरीजों में से 6 ठीक भी हो गए, सरकार ने इतनी गंभीर बात को क्यों छुपाई?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts