Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM शिवराज आज सुभाष नगर ROB का लोकार्पण करेंगे, ‘नेताजी’ की प्रतिमा का होगा अनावरण

CM शिवराज आज सुभाष नगर ROB का लोकार्पण करेंगे, ‘नेताजी’ की प्रतिमा का होगा अनावरण
राजधानी भोपाल के सुभाष नगर ROB का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे। प्रभात चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम शिवराज आजाद हिंद फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे। गौरतलब है कि ब्रिज शुरू होने से 5 लाख की आबादी को ट्रैफिक से मिलेगी निजात। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहेंगे।

मंत्री सारंग ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को प्रभात चौराहे पहुंचकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सुभाष चन्द्र बोस को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए देश भक्तिमय वातावरण निर्मित कर ROB को सजाया जाएगा। वहीं गणतंत्र दिवस तक ROB पर रोशनी की जाएगी।

40 करोड़ की लागत से बना है ब्रिज

जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर ROB से लगभग 5 लाख जनता को फायदा मिलेगा। बता दें कि 40 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज का निर्माण हुआ है। इसकी लंबाई 690 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है। गौरतलब है कि ROB नए और पुराने शहर को जोड़ेगा।

23 महीने पहले ब्रिज बनकर तैयार

सुभाष नगर ROB लगभग 23 महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। बता दें कि मेट्रो के पिलर-गर्डर लॉन्चिंग के चलते ROB से ट्रैफिक की शुरुआत नहीं हो पाई थी। मेट्रो का काम पूरा होने के बाद ROB से ट्रैफिक चालू करने का रास्ता साफ हुआ। हालांकि इससे पहले 5 से 12 जनवरी के बीच ROB से ट्रैफिक का ट्रॉयल हो चुका है। जिसके बाद डिवाइडर, रोटरी बनाई गई है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts