PlayBreaking News

CM Son Wedding : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी का कार्ड भी सादगीपूर्ण, सम्मेलन में होगा विवाह 

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के डॉक्टर पुत्र अभिमन्यु यादव  का विवाह डॉ. इशिता यादव पटेल के साथ 30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगा। जितनी सादगी से सीएम बेटे का विवाह करा रहे हैं, उतना ही सादगीभरा शादी का कार्ड भी है। इस कार्ड की झलक सामने आई है।
Follow on Google News
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी का कार्ड भी सादगीपूर्ण, सम्मेलन में होगा विवाह 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन में होगा। खास बात यह है कि डॉ. अभिमन्यु का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगा। ऐसा निर्णय लेकर सीएम डॉ. यादव ने एक मिसाल पेश की है। विवाह के तरह ही डॉ. यादव ने बेटे की शादी का आमंत्रण पत्र भी बहुत सादगीभरा छपवाया है।

    Uploaded media

     आपका आशीर्वाद ही उपहार है 

    Uploaded media

    शादी के कार्ड पर डॉ. यादव ने विवाह की संपूर्ण जानकारी दी है। कार्ड पर लिखा गया है कि 'मेरे आत्मज डॉ. अभिमन्यु यादव (M.B.B.S., M.S.) संग डॉ. ईशिता यादव पटेल (M.B.B.S.) के मंगल परिणय के पावन प्रसंग पर आप सादर सविनय आमंत्रित हैं। शुभदिन है 30 नवंबर 2025, अगहन शुक्ल दशमी, रविवार। बेटे के शुभ विवाह को हमारे परिजनों की शुभेच्छानुसार सामूहिक विवाहोत्सव में परिणीत किया है। सामाजिक सरोकार के पावन उद्देश्य से रचे पगे सामूहिक विवाह समारोह के उल्लास में सामाजिक समरसता और सद्भाव से परिपूर्ण इस सामूहिक परिणय मंगल समारोह में 21 नवयुगल परिणय बंधन में गुंथित होंगे। इन्हीं 21 जोड़ों के साथ गठबंधन में सप्तपदी सप्तवचनों के साथ मेरे सुपुत्र भी गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करेंगे। इस पवित्र आयोजन में आपका आगमन हमारा और नवयुगलों का परम सौभाग्य होगा। सभी नवदम्पत्ति आपके आशीर्वाद से अभिसिंचित होकर सौभाग्यशाली होंगे। आपके पधारने से कार्यक्रम की गरिमा में भी अभिवृद्धि होगी। आपके शुभाशीष के आकांक्षी...उपहार के लिये क्षमा...आपका आशीर्वाद ही नवयुगल हेतु अमूल्य उपहार है। आमंत्रण पत्र में सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी वर-वधू के नाम भी प्रकाशित किए गए हैं। इसके साथ ही डॉ. यादव के माता-पिता की तस्वीर भी है।

    Uploaded media

    किसान की बेटी हैं होने वाली बहू

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु का विवाह खरगोन के रहवासी किसान दिनेश यादव की पुत्री डॉ. इशिता के साथ होने जा रहा है। दिनेश यादव, सीएम के पहले से रिश्तेदार हैं। इशिता सीएम की बड़ी बेटी डॉ. आकांक्षा की ननद हैं। सीएम के छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव सर्जरी में मास्टर डिग्री ले रहे हैं। इशिता भी एमबीबीएस कर चुकी हैं और मास्टर्स कर रही हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts