Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल; बच्चों को बांटे चश्मे और TB मरीजों को दी पोषण किट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को हरदा प्रवास पर रहे। उन्होंने यहां जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीज तथा उसके परिजनों से इलाज को लेकर संवाद किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलींं।
हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल; बच्चों को बांटे चश्मे और TB मरीजों को दी पोषण किट
छात्रा को अपने हाथ से चश्मा पहनाते सीएम

हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत हरदा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए और क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए फूड बास्केट प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है और लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। जनविश्वास अभियान के माध्यम से सरकार घर-घर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मरीजों और परिजनों से की बातचीत

जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपचार की व्यवस्था को लेकर मरीजों का अनुभव जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री एक बुजुर्ग महिला से भी मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। महिला ने बताया कि अस्पताल में उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है और अब पहले की तुलना में आराम है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद बच्चों से भी बातचीत की और स्नेहपूर्वक उनका हालचाल जाना।

स्कूली बच्चों को चश्मे, टीबी मरीजों को फूड बास्केट

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड बास्केट बांटी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जरूरी दृष्टि सहायता उपलब्ध कराने और टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहयोग देना रहा।

कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम, मुख्य मार्ग के 7 रास्ते बंद,धान के भाव और गन्ना बोनस पर आर-पार की लड़ाई

सार्थक सेवा वृद्धजन आश्रम में बुजुर्गों से मिले CM

जिला अस्पताल के दौरे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सार्थक सेवा वृद्धजन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को शॉल, श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आश्रम में मौजूद वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

हेलीपैड पर हुआ स्वागत, जनजातीय नृत्य से किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री के हरदा पहुंचने पर छीपानेर रोड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान 20 सदस्यीय दल ने जनजातीय नृत्य ‘कोरकू गदली सुसुन’ प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

सीहोर में भैंस के सौदे में विवाद के बाद दराते से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, मंडी पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को दबोचा

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के हरदा दौरे के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा और नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल मौजूद रहे। इसके अलावा नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts