Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khajuraho :सीएम डॉ. मोहन यादव आज रात खजुराहो पहुंचेंगे, 8-9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव आज रात खजुराहो पहुंचेंगे, 8-9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात खजुराहो के दौरे पर रहेंगे। 8 और 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री  विभागीय समीक्षा और कैबिनेट बैठक की कमान संभालेंगे। इस दौरे पर उनके साथ 30 मंत्री और मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के 40 अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के लिए प्रशासन ने खजुराहो के 20 होटलों में सभी के ठहरने की व्यवस्था कर दी है।

    रंगीन लाइटों से जगमगाई सड़कें

    खजुराहो में कैबिनेट बैठक को लेकर माहौल पूरी तरह तैयार है। मुख्य सड़कों पर रंगीन लाइटें, चौराहों पर खूबसूरत डेकोरेशन, और शहर में PM मोदी व CM मोहन यादव के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव आज रात 9:30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और सीधे ओबेरॉय ग्रुप के राजगढ़ पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे।

    8-9 दिसंबर के ये रहेंगे कार्यक्रम

    8 दिसंबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वाणिज्यिक कर, पशुपालन-डेयरी, नगरीय विकास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति विकास और MSME विभाग की समीक्षा बैठकें होंगी। वहीं 9 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग (PWD) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के बाद कैबिनेट बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे।

    उसी दिन राजनगर के सत्ती की मड़िया परिसर में लाड़ली बहना सम्मेलन भी आयोजित होगा, जहां हितलाभ वितरण, भूमिपूजन और लोकार्पण किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम सरदार पटेल और महाराजा छत्रसाल की मूर्तियों का अनावरण भी करेंगे।

    कलेक्टर ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    कलेक्टर जैसवाल ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर, खजुराहो में जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायज़ा लिया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को प्रदर्शनी लगाने के आदेश दिए हैं, जिसमें सांदीपनि स्कूल, NHAI, मेडिकल कॉलेज, केन–बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, पर्यटन, जल निगम, NRLM और UDC समेत कई विभागों की अहम परियोजनाएं दिखेंगी। कलेक्टर ने पन्ना टाइगर रिज़र्व, रनेह फॉल, खजुराहो मंदिर, आदिवर्त संग्रहालय और अन्य पर्यटन स्थलों पर भी सभी जरूरी तैयारियां दुरुस्त करने को कहा है। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से खजुराहो में आसपास के जिलों से बुलाकर 1000 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts