चीन का Chang'e-6 चांद के अंधेरे वाले हिस्से से मिट्टी लेकर धरती पर लौटा, ऐसा करने वाला पहला देश बना China

Follow on Google News
चीन का Chang'e-6 चांद के अंधेरे वाले हिस्से से मिट्टी लेकर धरती पर लौटा, ऐसा करने वाला पहला देश बना China
बीजिंग। चीन का चांग'ई-6 (Chang'e-6) अंतरिक्ष यान (लैंडर) पहली बार चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र से चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्रित करने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आया। यह अंतरिक्ष यान मंगलवार दोपहर को उत्तरी चीन के इनर मंगोलियाई क्षेत्र में उतरा। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। इसके बाद चीन के वैज्ञानिकों ने सैंपल को अपने कब्जे में लिया और उसे हेलिकॉप्टर से लैब ले गए।

चांद के अंधेरे वाले हिस्से सैंपल लेकर लोटा चांग'ई-6

चीन की स्पेस एजेंसी CNSA ने 3 मई को चांग'ई-6 मिशन लॉन्च किया था तथा इसकी यात्रा 53 दिन की रही। जो 2 जून 2024 को चांद की फारसाइड पर उतरा था। यानी अंधेरे वाले हिस्से में, इस लैंडिंग के साथ ही चीन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया था, जिसने दो बार चांद के अंधेरे वाले हिस्से में लैंडिंग कराई थी। साथ ही अब तो वहां से सैंपल भी लेकर लौट आया है। 4 जून 2024 को चीन के स्पेसक्राफ्ट में लगे एसेंडर ने चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से से सैंपल लेकर धरती की ओर उड़ान भर दी थी। उसे चीन तक पहुंचने में 21 दिन की यात्रा करनी पड़ी। https://x.com/CNSpaceflight/status/1805483513661341830

सैंपल में हो सकती हैं ये चीजें

चीनी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पृथ्वी पर लाए गए सैंपल में 25 लाख साल पुरानी ज्वालामुखीय चट्टान और अन्य सामग्री शामिल है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के दोनों छोरों पर भौगोलिक अंतर के बारे में कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। पूर्व में अमेरिका और सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान चंद्रमा के निकटतम भाग से नमूने एकत्रित कर चुके हैं लेकिन यह पहली बार है कि चीन के किसी यान ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने एकत्रित किए हैं। चंद्रमा का निकटतम भाग चंद्र गोलार्ध है जो हमेशा सुदूर भाग के विपरीत यानी पृथ्वी की ओर होता है। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा के सुदूर भाग पर पर्वत और गड्ढे हैं जो कि निकटतम भाग पर दिखाई देने वाली अपेक्षाकृत सपाट सतह से अलग है। ये भी पढ़ें- चंद्रमा से पत्थर व मिट्टी के नमूने लेकर आ रहा चीन का अंतरिक्ष यान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts