PlayBreaking News

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मप्र में युवाओं को जल्द मिलेंगे 1 लाख सरकारी पदों पर नौकरी के मौके

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी में राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का मैन पॉवर युवा शक्ति से भरपूर है। आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ के लोन दिए गए हैं।
Follow on Google News
 सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मप्र में युवाओं को जल्द मिलेंगे 1 लाख सरकारी पदों पर नौकरी के मौके
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को 29वें राज्य युवा उत्सव समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। हमारा प्रदेश युवा शक्ति की नई ऊर्जा, नई उमंग से भरपूर है। यही राज्य का असली मैन पॉवर है, जिनके हाथों में विकसित भारत का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश, रोजगार और युवाओं के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष के रूप में मनाया। इस दौरान 11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। 

    2.5 लाख भर्ती करना है सरकार का लक्ष्य

    Uploaded media

    डॉ. यादव ने कहा कि कर्मचारी चयन मण्डल एवं म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगभग एक लाख पदों पर भर्ती तेजी से जारी है। सरकार का लक्ष्य इसे 2.5 लाख भर्तियों तक पहुंचाने का है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृत्याचार्य पद्मश्री रामलाल बरेठ को 51 हजार रुपए, शूटिंग प्लेयर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख रुपए एवं एथलीट रंजना यादव को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए। 

    हमारे युवा खिलाड़ी सफलता के झंडे फहरा रहे

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए हमारी युवा शक्ति नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही है। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक से लेकर अनेकों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप जीतकर भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत में प्रदेश की बेटी सुश्री क्रांति गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग तेज गति से आगे बढ़ रहा है और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमारे युवा खिलाड़ी सफलता के झंडे फहरा रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। 

    भारत के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में लगाई लंबी छलांग

    Uploaded media

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज युवा शक्ति के माध्यम से भारत ने सभी क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। भारत विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और उन्हें स्वावलंबी बनाना सरकार का संकल्प है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 हजार करोड़ के ऋण प्रदान किए गए हैं, जिससे वे अपने स्वावलंबी जीवन की नींव रख सकें।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना के तहत 20 हजार से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपए से अधिक का स्टाइपेन दिया गया है। जॉब फेयर के माध्यम से 61 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts