PlayBreaking News

छिंदवाड़ा:घटिया खरपतवार नाशक बेचने का आरोप, किसान ने की मुआवजा और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम चारगांव में खरपतवार नाशक दवाई के छिड़काव के बाद मक्के की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। किसान ने एग्रीटेक दुकान पर घटिया खरपतवारनाशक बेचने का आरोप लगाया है। मामले में उप संचालक कृषि को शिकायत देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की गई है।
Follow on Google News
घटिया खरपतवार नाशक बेचने का आरोप, किसान ने की मुआवजा और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
किसान ने की मुआवजा और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

छिंदवाड़ा। किसान का आरोप है कि दुकान संचालक के कहने पर खरीदी गई दवा के छिड़काव से करीब तीन एकड़ में लगी मक्के की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान ने मुआवजा दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। वहीं दुकान संचालक ने सभी आरोपों को गलत बताया है।

घटिया खरपतवारनाशक बेचने का लगाया आरोप

ग्राम चारगांव निवासी किसान रामसिंह सोलंकी ने पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित वैष्णवी एग्रीटेक इंडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा को शिकायत सौंपी है। किसान का आरोप है कि दुकान संचालक ने भरोसा दिलाकर उसे कथित रूप से घटिया गुणवत्ता की खरपतवार नाशक दवा बेच दी। किसान के अनुसार दवा के छिड़काव के बाद उसकी लगभग तीन एकड़ में लगी मक्का की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

क्या है MSP ? किसानों के लिए क्यों है जरूरी, जानिए इसे लेकर बार-बार क्यों होता है आंदोलन?

दवा खरीदने के आठ दिन बाद फसल हुई बर्बाद 

शिकायत के अनुसार किसान पहले एक अन्य कंपनी की दवा लेना चाहता था, लेकिन दुकान संचालक ने उसे CITADEL Selective Herbicide नामक दवा बेहतर बताते हुए खरीदने के लिए बोला। किसान ने 2 जुलाई 2026 को 1600 रुपये में दवा खरीदकर खेत में छिड़काव किया। आरोप है कि करीब आठ दिन बाद पूरी मक्का की फसल सूखकर नष्ट हो गई। किसान का कहना है कि इसी दवा के कारण उसकी फसल बर्बाद हुई है।

Breaking News

मुआवजा और लाइसेंस निरस्त करने की मांग

पीड़ित किसान ने उप संचालक कृषि से मांग की है कि उसकी फसल का उचित मुआवजा संबंधित दुकान संचालक से दिलाया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर दुकान संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त किया जाए। इस मामले में दुकान संचालक दिनेश सूर्यवंशी का कहना है कि किसान गलत आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान को उचित दवाई दी गई थी और वह किसी के बहकावे में आकर आरोप लगा रहा है।

MP High Court : पुजारियों के रूप में क्यों नहीं की जाती SC-ST और OBC की नियुक्तियां?

कंपनी ने जमीन को बताया जिम्मेदार

किसान का कहना है कि शिकायत के बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने खेत का निरीक्षण किया, लेकिन दवा में किसी प्रकार की खराबी मानने के बजाय जमीन को ही दोषी ठहरा दिया। किसान का दावा है कि फसल बर्बाद होने से उसे करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अब उसने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। 

Edited By: Rohit Sharma

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts