Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी: सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत, 28 यात्री घायल; परिजनों ने किया चक्काजाम

कटनी के विजयराघवगढ़ में बस हादसे में 11वीं की छात्रा अनीता उर्फ शिवानी लोधी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 28 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर कटनी मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
कटनी: सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत, 28 यात्री घायल; परिजनों ने किया चक्काजाम
कटनी: सड़क हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत

कटनी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है, जबकि 20 घायलों का इलाज विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन और पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दिए जाने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने की मदद

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल के बाहर कटनी मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

ये भी पढ़ें: रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी; आरोपियों की तलाश जारी

अनफिट बसों के संचालन पर उठाए सवाल

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग की मिलीभगत से सड़कों पर अनफिट बसें धड़ल्ले से दौड़ाई जा रही हैं। उनका कहना था कि ऐसी लापरवाही के कारण आए दिन बेकसूर यात्रियों की जान जा रही है। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद शुक्ला, एडिशनल एसपी कमल मौर्य, तहसीलदार मनीष शुक्ला और एसडीओपी वीरेंद्र धारवे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बस चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई, जिसके बाद परिजन माने और शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।

Breaking News

बस चालक और मालिक पर होगी सख्त कार्रवाई

विजयराघवगढ़ एसडीएम प्रमोद शुक्ला ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार बस चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की तात्कालिक राहत दी गई है। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही सभी यात्री बसों के परमिट और फिटनेस की सघन जांच कराई जाएगी। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts