PlayBreaking News

CG NEWS: पद्मश्री डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई: गनियारी में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

एम्स से पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, शिष्यों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की नम आंखों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि। दुर्ग जिले का गनियारी गांव रविवार को पूरी तरह शोक में डूबा नजर आया। एम्स से पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिजन, शिष्य, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कला प्रेमी नम आंखों से अपनी प्रिय लोकगायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
Follow on Google News
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई: गनियारी में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

PREM KUMAR, RAIPUR। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सबसे बुलंद आवाज़ पद्मश्री डॉ. तीजन बाई अब पंचतत्व में विलीन होने जा रही हैं। रायपुर एम्स से उनका पार्थिव शरीर दुर्ग जिले के पैतृक गांव गनियारी पहुंच चुका है, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में शोक, सम्मान और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

गनियारी बना श्रद्धांजलि का केंद्र

दुर्ग जिले का गनियारी गांव रविवार को पूरी तरह शोक में डूबा नजर आया। एम्स से पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिजन, शिष्य, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कला प्रेमी नम आंखों से अपनी प्रिय लोकगायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

लोककला जगत को बड़ा झटका! पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

प्रशासन ने अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार पार्थिव शरीर को मुक्ति धाम ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मान की सभी औपचारिकताएं निभाई जाएंगी।

गांव में पसरा मातम

गनियारी की गलियों में सन्नाटा और हर चेहरे पर गम साफ दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर-दराज से पहुंचे लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। शिष्यों के लिए यह क्षण बेहद भावुक है, क्योंकि उनके बीच से पंडवानी की वह महान परंपरा आज एक युग का अंत लेकर आई है।

CG NEWS: आदर्श ग्राम कोट में महिला कमांडो का एक्शन: कच्ची शराब और अवैध गतिविधियों पर महिलाओं का सख्त पहरा

प्रशासनिक अमला मौके पर

गनियारी में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। दुर्ग कलेक्टर, एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

38 दिन की जंग के बाद थमी जीवन यात्रा

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई पिछले 38 दिनों से रायपुर एम्स में उपचाररत थीं। रविवार सुबह 72 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

CG NEWS: मंच पर माला पहनाने के बाद भड़का विवाद! महिला सरपंच के परिवार का एक साल से सामाजिक बहिष्कार, भाजपा नेता पर उगाही के आरोप

मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने एम्स पहुंचकर डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts