PlayBreaking News

Anshula Kapoor Wedding:बोनी कपूर की बेटी आज बनेंगी दुल्हन, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में होने वाली इस निजी शादी में कपूर परिवार और बॉलीवुड के कई करीबी सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
Follow on Google News
बोनी कपूर की बेटी आज बनेंगी दुल्हन, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे
अंशुला कपूर आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क। कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। फिल्म निर्माता Boney Kapoor की बेटी Anshula Kapoor अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड Rohan Thakkar के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में बेहद निजी समारोह में होगी।

कपूर परिवार में गूंजेंगी शहनाइयां

Bollywood के मशहूर कपूर परिवार में आज खुशियों का दिन है। निर्माता Boney Kapoor की बड़ी बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor आज 6 जुलाई को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड Rohan Thakkar के साथ सात फेरे लेंगी। परिवार ने शादी को निजी रखने का फैसला किया है। हालांकि शादी से जुड़ी कुछ खास जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कपूर परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास मौके की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए हैं।

/img/99/1782110081309

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री वेडिंग समारोह में परिवार के लोग शामिल

एक ही दिन में पूरी होंगी शादी की सभी रस्में

Boney Kapoor ने बताया है कि अंशुला और रोहन की शादी वन-डे वेडिंग होगी। यानी शादी की सभी रस्में एक ही दिन में पूरी कर ली जाएंगी। शादी के बाद मेहमानों के लिए एक शानदार कॉकटेल पार्टी भी रखी गई है। हालांकि परिवार ने अभी तक शादी का समय और शुभ मुहूर्त सार्वजनिक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: कपूर परिवार में गूंजी शादी की शहनाई! रचाई मंगेतर के नाम की मेहंदी, रोमांटिक VIDEO वायरल

/img/99/1783318693548

अपनी तीनों बेटी खुशी, अंशुला और जाह्नवी के साथ पिता बोनी कपूर की सुंदर तस्वीर।

मुंबई के इस लग्जरी होटल में होगी शादी

Anshula Kapoor और Rohan Thakkar की शादी मुंबई के मशहूर ताज लैंड्स एंड होटल में होगी। यह समारोह पूरी तरह निजी रखा गया है। इसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल होंगे। मेहमानों के लिए मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है।

इन सितारों के शामिल होने की उम्मीद

शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर और Boney Kapoor समेत bollywood के कई करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े खास मेहमान भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।

/img/99/1783318503851

शादी से पहले शुरू हुआ जश्न

Anshula Kapoor की शादी से पहले ही कपूर परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है। अब तक माता की चौकी, मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी जैसी कई रस्में पूरी हो चुकी हैं। अंशुला खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

/img/99/1782110037801

माता की चौकी की रस्म

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

Anshula Kapoor और Rohan Thakkar की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की लाडली बनेंगी दुल्हनिया! अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में शुरू, तस्वीरें VIRAL 

न्यूयॉर्क में किया था फिल्मी अंदाज में प्रपोज

जुलाई 2025 में Rohan Thakkar ने न्यूयॉर्क के मशहूर सेंट्रल पार्क में अंशुला को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था। एक खूबसूरत किले के सामने घुटनों पर बैठकर उन्होंने अंशुला से शादी के लिए पूछा। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय समय के अनुसार रात 1:15 बजे प्रपोज किया। यही वह समय था जब तीन साल पहले दोनों की पहली बातचीत शुरू हुई थी।

कौन हैं Rohan Thakkar?

Rohan Thakkar फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह धर्मा प्रोडक्शंस के डिजिटल प्लेटफॉर्म धर्माटिक एंटरटेनमेंट में राइटर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने FLAME University से पढ़ाई की है। इसके बाद अमेरिका की New York Film Academy से स्क्रीनप्ले राइटिंग की ट्रेनिंग भी ली। रोहन कई शॉर्ट फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं और मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

रियलिटी शो से बढ़ी अंशुला की लोकप्रियता

Anshula Kapoor हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और लोग उनकी सादगी को काफी पसंद करते हैं।

अर्जुन कपूर निभा रहे बड़े भाई की जिम्मेदारी

बहन की शादी को लेकर अर्जुन कपूर काफी उत्साहित हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों में अर्जुन अपनी बहन के साथ हर रस्म में शामिल होते नजर आए हैं। उनके चेहरे पर बहन की शादी की खुशी और भावुकता दोनों साफ दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी शादी की तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

एक साल पहले हुई थी सगाई

Anshula Kapoor और Rohan Thakkar ने जुलाई 2025 में सगाई की थी। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अंशुला ने उस समय एक भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया था कि रोहन का प्रपोजल उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था। करीब एक साल बाद अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने जा रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts