Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ विवाद:दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट

रविवार रात दो पक्ष आमने-सामने आए, महिला समेत कई लोग घायल होने का दावा; एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।
Follow on Google News
दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट
फाइल फ़ोटो

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र रविवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव का केंद्र बन गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें डंडे भी चलने की बात सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर किया था कॉल: 5 रुपए ट्रांसफर करते ही दवा व्यापारी के खातों से गायब हुए 1.08 लाख रूपए

पुलिस के मुताबिक पहले पक्ष की ओर से वैष्णवी अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नया बेसरा निवासी सादिक उस्मान गनी आए दिन क्षेत्र में विवाद करता है। रविवार रात करीब नौ बजे वह उनके घर के बाहर पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। शोर-शराबा सुनकर उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तथा उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और आक्रामक हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सादिक ने विवाद के दौरान वैष्णवी के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी गांधी नगर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सादिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें: महिला की मर्जी के बिना नहीं थोप सकते मातृत्व: हाई कोर्ट का अहम फैसला

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

घटना के दूसरे पक्ष की ओर से सादिक गनी की पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान कालूसिंह अग्रवाल ने पहले उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट आई। महिला का कहना है कि जब उनके पति सादिक बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर वैष्णवी अग्रवाल और उनके पति कालूसिंह अग्रवाल के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: रायसेन: बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, मौसी की शादी में आई थीं दोनों बच्चियां

घटना के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने समझाइश दी और आवश्यक होने पर हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद की शुरुआत किस पक्ष ने की और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts