Raipur Air Show :रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर रोमांच और शौर्य का संगम, भारतीय वायुसेना के जेट्स और पैराट्रूपर्स दिखाएंगे दम

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के 25वें वर्ष पर आयोजित यह एयर शो राज्य के गौरव और वायुसेना के शौर्य का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन न केवल राज्यवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में राज्योत्सव का यादगार आकर्षण भी साबित होगा।
Follow on Google News
रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर रोमांच और शौर्य का संगम, भारतीय वायुसेना के जेट्स और पैराट्रूपर्स दिखाएंगे दम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच के रंगों से भरने जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team - SKAT) और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतबों का प्रदर्शन करेंगी। यह ऐतिहासिक एयर शो 5 नवंबर को नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा।

    फाइटर जेट्स ने भरी रायपुर में उड़ान

    राज्योत्सव की तैयारियों के बीच सोमवार को नया रायपुर का आसमान फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंज उठा। सूर्यकिरण टीम के हॉक जेट विमान राजधानी पहुंच चुके हैं। 4 नवंबर को इनकी रिहर्सल होगी, जबकि 5 नवंबर की सुबह 10 बजे से मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। यह टीम अपनी सटीक फॉर्मेशन और आकर्षक एरियल डिस्प्ले के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

    Twitter Post

    सूर्यकिरण टीम के करतबों से सजेगा आसमान

    वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स लगभग 40 मिनट तक लगातार करतब दिखाएंगे। दर्शक 'बॉम्ब बर्स्ट', 'हार्ट इन द स्काई' और 'एरोहेड' जैसी रोमांचक फॉर्मेशन देख सकेंगे। शो के दौरान तिरंगे की रंगीन धारा से सजा आसमान दर्शकों के लिए देशभक्ति से भरा क्षण होगा।

    पैराट्रूपर्स दिखाएंगे फ्री फॉल जंप

    एयर शो का सबसे रोमांचक हिस्सा होगा आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम का प्रदर्शन। इस टीम के कमांडो लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप करेंगे। यह वही तकनीक है जिसका उपयोग विशेष बल गुप्त सैन्य अभियानों में करते हैं। रायपुर के लोग पहली बार इतने करीब से भारतीय वायुसेना के शौर्य और कौशल का नजारा देख सकेंगे।

    एयरपोर्ट की उड़ानों में बदलाव

    एयर शो के चलते 5 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रायपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन रोका जाएगा। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, लखनऊ, भुवनेश्वर, हैदराबाद और दिल्ली की कुल 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts