PlayBreaking News

पत्नी की हत्या कर पति ने अपनी नस भी काटी, अफेयर के शक में चाकू से सिर-चेहरे पर किए कई वार

Follow on Google News
पत्नी की हत्या कर पति ने अपनी नस भी काटी, अफेयर के शक में चाकू से सिर-चेहरे पर किए कई वार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद की हाथ की नस काट ली। पत्नी का नाम गायत्री देवांगन (35) है, जबकि पति का नाम जगदीश देवांगन (36) है। 

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में हुई है। जहां पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार दोपहर को भी एक बार फिर दोनों के बीच अफेयर को लेकर बहस हुई। गुस्से में आकर पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। जिसके करण महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। खून बहने से वह मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद पति ने भी खुद की नस काट ली। आरोपी शराब के नशे में धुत था। नशे में ही वारदात को अंजाम दिया है।

    मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

    कुछ देर बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर दोनों खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां गायत्री ने पुलिस के सामने बयान दिया कि पति ने उसे मारा है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    आरोपी का इलाज जारी

    थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts