PlayBreaking News

धर्म के नाम पर धोखा!ढोंगी बाबा ने मैहर में इलाज के बहाने किया रेप, फिर वीडियो से ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के एक ढोंगी बाबा ने खुद को चमत्कारी बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया। इलाज का झांसा देकर उसे बिलासपुर से मैहर ले जाया गया, जहां होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया।
Follow on Google News
ढोंगी बाबा ने मैहर में इलाज के बहाने किया रेप, फिर वीडियो से ब्लैकमेल
गिरफ्तार ढोंगी बाबा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खुद को चमत्कारी बाबा बताने वाले ढोंगी ने एक महिला को अपने जाल में फंसाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

पीड़िता ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे काफी समय से शरीर में दर्द की समस्या थी। इसी परेशानी के कारण वह अपनी एक सहेली के साथ एक बाबा से मिलने गई, जो उस समय इलाके में पदयात्रा कर रहा था।

यह बाबा खुद को चमत्कारी बताता था और लोगों की हर समस्या दूर करने का दावा करता था। लोगों का भरोसा जीतने के लिए वह हाथ देखकर भविष्य और इलाज की बातें करता था।

इसी दौरान पीड़िता भी उसके संपर्क में आई। बाबा ने उसका हाथ देखकर कहा कि वह उसकी बीमारी पूरी तरह ठीक कर सकता है। इस भरोसे में आकर महिला ने अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया।

प्रसाद देकर झांसे में लिया

पीड़िता के अनुसार, 26 मार्च को बाबा ने उसे पामगढ़ के बाजार में बुलाया। वहां उसने महिला को प्रसाद खिलाया और उसे अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। बाबा ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे एक खास जगह ले जाएगा, जहां उसका सही इलाज हो सकेगा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ जाने को तैयार हो गई।

यह भी पढ़ें: इंदौर किडनैपिंग कांड का खौफनाक सच: डेढ़ लाख के कर्ज ने बनाया दरिंदा

मैहर ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी बाबा महिला को पहले बिलासपुर ले गया और वहां से ट्रेन के जरिए मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा। मैहर में एक होटल में ठहरने के दौरान उसने इलाज के नाम पर महिला के साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान बाबा ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना लिए। वह लगातार उसे डराता और चुप रहने के लिए दबाव डालता रहा। कुछ दिन बाद, आरोपी महिला को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर किया बदनाम

घर लौटने के बाद भी महिला की परेशानी खत्म नहीं हुई। आरोपी बाबा लगातार उसे फोन कर परेशान करता रहा। जब महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने बदला लेने के लिए एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट के जरिए उसने महिला के नाम से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। इस घटना से पीड़िता को भारी मानसिक और सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी में टीआई के घर में चोरी : कमरे में सोता रहा परिवार, चोर ले गए 4 तोला सोना, 50 हजार रुपए

पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी?

महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छिपा हुआ है।

पुलिस टीम ने धर्मशाला पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts