Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई :रायपुर-महासमुंद में 9 ठिकानों पर की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले में जांच जारी

छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर और महासमुंद में 9 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में निजी व्यक्ति, सरकारी अधिकारी और जमीन मालिक शामिल हैं।
रायपुर-महासमुंद में 9 ठिकानों पर की छापेमारी, भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले में जांच जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले के मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने रायपुर और महासमुंद में कम से कम 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जिनपर कार्रवाई हुई उनमें हरमीत सिंह खनूजा, उनके सहयोगी, कुछ सरकारी अधिकारी और जमीन मालिक शामिल हैं।

    दस्तावेजों की जांच कर रही ED की टीम

    रायपुर में हरमीत सिंह खनूजा के निवास पर ED की टीम दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। वहीं, महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के घर छापेमारी की गई। जसबीर सिंह, जो होंडा शोरूम के मालिक हैं, के घर ED की टीम दो गाड़ियों में पहुंची।

    जांच के दौरान घरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी को भी घर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ED अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए।

    मुआवजा घोटाले का मामला

    जांच के अनुसार, यह मामला भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा राशि के निर्धारण और भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। रिपोर्टों के मुताबिक, मुआवजा वितरण में नियमों का उल्लंघन और संदिग्ध लेन-देन सामने आया है।

    जांच के दायरे में शामिल हैं ये लोग-

    • हरमीत सिंह खनूजा
    • उनके कथित सहयोगी
    • कुछ सरकारी अधिकारी

    भूमि अधिग्रहण से जुड़े जमीन मालिक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुआवजा भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    क्या है भारतमाला परियोजना?

    भारत माला परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना है। इसके तहत लगभग 26,000 किलोमीटर के आर्थिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

    प्रमुख बातें:

    • यह कॉरिडोर गोल्डन क्वाड्रिलेटरल, उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारों से जुड़े होंगे।
    • देश के अधिकांश फ्रेट ट्रैफिक को इन मार्गों के माध्यम से ले जाने की योजना है।
    • रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर इस परियोजना का अहम हिस्सा है।
    • परियोजना में रायपुर से विशाखापत्तनम तक फोरलेन सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्स लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव है।

    यह भी पढ़ें: बिजावर : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यपालन अधिकारी की कड़ी कार्रवाई, जनपद सदस्य सहित 4 को भेजा कारण बताओ नोटिस

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts