Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T20 वर्ल्ड कप :शाई होप की नाबाद फिफ्टी से वेस्टइंडीज की सुपर-8 में एंट्री, नेपाल 9 विकेट से हारा

गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने नेपाल के बल्लेबाजों को खुलने का कोई मौका नहीं दिया। 4 ओर के स्पेल में होल्डर ने 27 रन देकर 4 विकेट झटके।
Follow on Google News
शाई होप की नाबाद फिफ्टी से वेस्टइंडीज की सुपर-8 में एंट्री, नेपाल 9 विकेट से हारा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड- कप 2026 के सुपर-8 में एंट्री लेने वाली पहली टीम बनीं है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया है। यह विंडीज की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है जिसकी बदौलत टीम ने सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म किया है। वेस्टइंडीज बनाम नेपाल का मैच मुंबई के वानखोड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां विंडीज की जीत के साथ ही नेपाल का सफर खत्म हुआ।

    20 ओवर में नेपाल 133 रन ही बना सकी

    वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच का टॉस वेस्टइंडीज ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी नेपाल को 2 रन के अंदर ही पहला झटका लगा। कुशल भर्तेल मात्र 1 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बनें। हालांकि यहां से भी टीम खुद को संभाल नहीं पाई और 46 रन पहुंचने में टीम ने 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित कुमार 5 रन ही बना सके।

    चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एक छोर संभाले रखा जिससे टीम विकेट गिरने के बाद भी रन बढ़ा सकी। दीपेंद्र ने 47 बॉल में 58 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि अंत में सोमपाल कामी ने टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद जरूर की जिसकी मदद से टीम 133 रन तक पहुंचने में सफल रही। कामी ने 15 गेंदों का सामने करते हुए 25 रन की पारी खेली। जिसमें 3 बाउंड्री शामिल रही। 

    होप की तूफानी फिफ्टी

    134 रन का पीछा करने उतरी विंडीज को दोनों ही ओपनर्स से तेज शुरुआत मिली है। ब्रैंडन किंग ने 17 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके मारे। जबकि कप्तान शाई होप ने 44 गेंदों में 61 रन की आतिशी पारी खेली। जिसमें 5 बाउंड्री और 3 छक्के शामिल रहे। मीडिल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे शिमरोन हिटमायर ने 32 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। जिसमें 4 बाउंड्री और 2 छक्के शामिल रहे।

    वहीं गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने नेपाल के बल्लेबाजों को खुलने का कोई मौका नहीं दिया। 4 ओर के स्पेल में होल्डर ने 27 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि मैथ्यू फोर्ड ने पूरे मैच में सबसे बेहतर गेंदबाजी का परिचय दिया। उन्होंने 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 1 विकेट लिया साथ ही एक मेडन ओवर भी डाला।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ।

    वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts