Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वैभव सूर्यवंशी...फॉर्म भरा, एडमिट कार्ड भी आया लेकिन 10वीं बोर्ड परीक्षा देने नहीं जाएंगे, पिता ने बताई वजह

भारतीय अंडर-19 टीम के सितारे वैभव सूर्यवंशी इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने नहीं जाएंगे।उनके परिजनों के अनुसार फिलहाल वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। वे अगले साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे।
फॉर्म भरा, एडमिट कार्ड भी आया लेकिन 10वीं बोर्ड परीक्षा देने नहीं जाएंगे, पिता ने बताई वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इस साल सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। सोशल मीडिया पर उनके परीक्षा देने की खबरें तेजी से वायरल हुई थीं, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। 17 फरवरी से शुरू हो रही CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के बावजूद वैभव का परीक्षा केंद्र पहुंचना टल गया है। क्रिकेट में बढ़ती व्यस्तता के चलते उन्होंने फिलहाल पढ़ाई से ज्यादा खेल पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

    परिवार का फैसला: अभी खेल पर पूरा ध्यान 

    वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में साफ किया कि इस साल उनका बेटा बोर्ड परीक्षा नहीं देगा। उन्होंने कहा कि वैभव का पूरा फोकस क्रिकेट पर है और वह अगले साल परीक्षा में शामिल होगा। ट्रेनिंग कैंप, मैच और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच परीक्षा देना संभव नहीं था। बताया गया कि परीक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया था, लेकिन परिवार ने स्थिति स्पष्ट कर दी कि वैभव इस बार परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

    स्कूल ने भी दी पुष्टि

    ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू के मुताबिक वैभव का परीक्षा फॉर्म भरा गया था और एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था। सीबीएसई ने उनका परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया था। बावजूद इसके, खेल प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह कदम उनके बढ़ते क्रिकेट करियर को देखते हुए रणनीतिक माना जा रहा है।

    मैदान पर धमाका, सम्मान और खास तोहफा

    हाल ही में हरारे में भारत अंडर-19 विश्व कप में  बनाम इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। अंडर-19 स्तर पर लगातार प्रदर्शन के बाद उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार माना जा रहा है। 22 फरवरी को वे बिहार जाएंगे, जहां नीतीश कुमार उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके बाद वे फिर अभ्यास में जुट जाएंगे। 

    मां को गिफ्ट की कार

    साथ ही, आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड के तहत Tata Curvv EV कार मिली, जिसे उन्होंने अपनी मां को उपहार में दे दिया-यह उनके लिए सबसे खास जीत साबित हुई।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts