DGP-IG कॉन्फ्रेंस :रायपुर पहुंचे NSA, RAW-IB चीफ, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में देश की सुरक्षा पर होगी चर्चा

नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है। इसमें NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और IB चीफ तपन डेका सहित देशभर के 600 से अधिक अधिकारी इसमें शामिल हैं। पीएम मोदी और अमित शाह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कॉन्फ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और साइबर सुरक्षा पर चर्चा होगी। सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट और शहर में कड़े प्रबंध किए गए हैं।
रायपुर पहुंचे NSA, RAW-IB चीफ, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में देश की सुरक्षा पर होगी चर्चा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित आईआईएम कैंपस में आज से तीन दिवसीय 60वें पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। यह सम्मेलन देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र की मजबूत रणनीतियों पर केंद्रित है। थोड़ी देर में इसका उद्घाटन किया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और IB चीफ तपन डेका उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं।

    गुरुवार देर रात अमित शाह रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत।

    गुरुवार देर रात अमित शाह रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत।

    अमित शाह रात को रायपुर पहुंचे

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही गुरुवार रात रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राजधानी रायपुर में पहुंचेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP शामिल हो रहे हैं। 

    • पीएम मोदी को नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहराया जाएगा।
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए वित्त मंत्री आवास M-11 रिज़र्व किया गया है।
    • इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। 

    भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों तक आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। यात्रियों के लिए गेट-2 से ही प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। यह रोक एयरपोर्ट से स्पीकर हाउस और आईआईएम तक जाने वाले सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर लागू होगी।

    6 लेवल सुरक्षा पास और स्थानीय प्रशासन की तैयारी

    इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 6 लेवल्स के सुरक्षा पास जारी किए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने 4 तरह के पास जारी किए हैं।

    • बड़े स्तर के अधिकारियों से लेकर एसआई लेवल के लगभग 300 पुलिसकर्मी अटैच किए गए हैं।
    • इनमें से 250 ट्रेनी SI हैं, जो तीन दिनों तक अधिकारियों के साथ रहेंगे।

    थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था

    कॉन्फ्रेंस की थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के तहत, अधिकारी या कोई अन्य व्यक्ति आने-जाने के लिए कई सुरक्षा परतों से गुजरेंगे।

    • आयोजन में 1000 से अधिक स्टाफ शामिल हैं, जिसमें कैटरर्स, इलेक्ट्रिक और प्लंबर जैसे प्रोफेशनल भी शामिल हैं।
    • मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिविल लाइन स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में फाइनल बैठक की।

    सम्मेलन में प्रमुख चर्चा विषय

    कॉन्फ्रेंस में साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण और सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा।

    • पहले दिन दो सत्र, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र होंगे।
    • सभी राज्यों के अधिकारी अपने अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे।
    • एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी करने पर विचार होगा।

    पिछले साल भुवनेश्वर में हुआ था सम्मेलन

    पिछले साल 2024 में यह कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जिसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts