Chhattisgarh Blast :बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में रियल इस्पात प्लांट के कोयला भट्टे में विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत और कई घायल। मजदूर सफाई के दौरान झुलसे। पुलिस जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका। प्लांट प्रबंधन ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। हादसे का कारण अभी अज्ञात।
बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत, कई झुलसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बकुलाही स्थित रियल इस्पात प्लांट में डीएससी कोयला भट्टे में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई।

    हादसे का कारण और स्थिति

    हादसे के समय मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे। तभी विस्फोट हुआ और गर्म कोयले से मजदूर झुलस गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसमान में कई मीटर ऊपर तक काले धुएं का गुबार उठ गया। प्लांट की दीवारें काली हो गईं और परिसर में राख और जला हुआ कोयला बिखरा पड़ा। कुछ मजदूर घायल भी हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लापरवाही की आशंका

    मौके पर निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण पुलिस जांच में लगी हुई है। विस्फोट की सटीक वजह अभी पता नहीं चली है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

    Twitter Post

    प्लांट प्रबंधन का रवैया

    हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की। न तो मृतकों की सही संख्या की पुष्टि की गई और न ही हादसे के कारणों के बारे में कोई बयान दिया गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts