PlayBreaking News

छतरपुर:शादी के 2 महीने बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, पति ने कहा-जीजा से थे अवैध संबंध

छतरपुर जिले में शादी के कुछ ही दिन बाद एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष का दावा है कि युवती का अपने जीजा से प्रेम संबंध था। उनका कहना है कि मोबाइल में मिली चैट और कॉल रिकॉर्डिंग से कई गंभीर बातें सामने आई हैं।
Follow on Google News
शादी के 2 महीने बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, पति ने कहा-जीजा से थे अवैध संबंध
दुल्हन ने की आत्महत्या

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा पटेल की शादी 5 मई 2026 को शिवम पटेल से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद उसे पत्नी के मोबाइल से जीजा के साथ हुई बातचीत की जानकारी मिली। ससुराल पक्ष का दावा है कि चैट में पति और बहन को मारने जैसी बातें लिखी थीं। युवती ने 26 जून को आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

5 मई को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र की मनीषा पटेल का विवाह पाय गांव निवासी शिवम पटेल के साथ 5 मई 2026 को हुआ था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों के अनुसार शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। किसी को भी किसी तरह के विवाद या तनाव का अंदेशा नहीं था।

ये भी पढ़ें: Male Parenthood: इस देश में क्यों घट रहे हैं पिता बनने वाले पुरुष? वजह जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

पति ने मोबाइल में देखी चैट

पति शिवम पटेल का दावा है कि एक दिन उसने पत्नी का मोबाइल देखा। इसी दौरान उसे जीजा के साथ हुई चैट और बातचीत की जानकारी मिली। पति के अनुसार, चैट पढ़ने के बाद उसे दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों और पत्नी के परिवार को दी।

Breaking News

गंभीर आरोपों का किया गया दावा

ससुराल पक्ष का आरोप है कि मोबाइल चैट में पति और बहन को मारने जैसी बातें लिखी थीं। उनका कहना है कि इस संबंध में कॉल रिकॉर्डिंग और चैट को भी साक्ष्य के तौर पर परिवार के सामने रखा गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: आयुष्मान में फर्जी बिलिंग पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन प्लान, शिकायत मिलते ही प्राइवेट अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई

26 जून को आत्महत्या की 

परिजनों के अनुसार, जब युवती को पता चला कि उसकी चैट और कॉल रिकॉर्डिंग परिवार के लोगों तक पहुंच गई है, तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसके बाद 26 जून की सुबह उसने आत्महत्या कर ली। 

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts