Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, कोर्ट के पास से आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, कोर्ट के पास से आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी अब तक लोगों से करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कोर्ट के पास से पकड़ा। जबकि, अन्य दो साथी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोर्ट में सरेंडर करने वाला था आरोपी

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अरूण मिश्रा कोर्ट परिसर के आस-पास- घूम रहा है। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक था। टीम ने आरोपी को सरेंडर करने से पहले ही कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर दिया।

दो साल पहले की धोखाधड़ी

भोपाल क्राइम ब्रांच के अनुसार, गोविंदपुरा की बिजली नगर कॉलोनी निवासी गनपत सिह पिता रघुनंदन सिंह (30) से प्रमोद मिश्रा, अरूण मिश्रा और प्रकाश मिश्रा ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। फरियादी ने जब पैसे वापस मांगे तो प्रमोद मिश्रा ने 09/12/2022 का आईडीएफसी बैंक का एक चेक दे दिया। चेक को जब बैंक में जमा किया तो वह वांउस हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र 126/23 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

रीवा के रहने वाली हैं आरोपी

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में रीवा के रहने वाले दो आरोपियों प्रकाश मिश्रा पिता अरुण मिश्रा (30) और प्रमोद मिश्रा पिता अरुण मिश्रा (27) को पहले गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहीं अब रीवा जिले में रायपुर कर्चुलियान थाना के ग्राम सुरसाकलां निवासी आरोपी अरुण मिश्रा पिता सच्चिदानंद (55) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। ये भी पढ़ें- भोपाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर जानलेवा हमला, Bigg Boss में करने वाले थे पार्टिसिपेट मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts