डबरा में 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा :मासूम 12 घंटे में सकुशल बरामद, शिवपुरी के जंगल से आरोपी गिरफ्तार
डबरा में घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय कार्तिक उर्फ टिंकू के अपहरण मामले में ग्वालियर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। शिवपुरी के मगरोनी जंगल से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अपहरण के पीछे की असली वजह का पता लगा रही है।


























