PlayBreaking News

रेमो, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर फ्रॉड का केस दर्ज, डांस ग्रुप ने 11.62 करोड़ हड़पने का लगाया आरोप

Follow on Google News
रेमो, उनकी पत्नी समेत 5 लोगों पर फ्रॉड का केस दर्ज, डांस ग्रुप ने 11.62 करोड़ हड़पने का लगाया आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई पुलिस ने मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और अन्य पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन पर 11.96 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने एक डांस ग्रुप के शो में जीती हुई इनामी राशि हड़प ली।

डांसर ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत

ठाणे पुलिस के मुताबिक, बीते शनिवार को एक 26 वर्षीय डांसर ने मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि धोखाधड़ी की यह घटना 2018 से जुलाई 2024 के बीच हुई है। डांसर और उसके ग्रुप ने एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। शिकायत में आरोप है कि रेमो और उनकी टीम ने इस डांस ग्रुप को अपना बताया और इनामी राशि को हड़प लिया।

रेमो समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज

इस मामले में रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल, ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, रमेश गुप्ता और एक अन्य शख्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई रियलिटी शो में रह चुके हैं जज

रेमो डिसूजा अपने करियर में कई बड़े रियलिटी शो में जज रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में 'डांस इंडिया डांस' से बतौर जज शुरुआत की। इसके बाद 'झलक दिखला जा', 'डांस प्लस', 'इंडियाज बेस्ट डांसर' और 'डीआईडी सुपर मॉम्स' जैसे शोज में जज की भूमिका निभाई।

कई नामी फिल्मों के रहे हैं डायरेक्टर

रेमो ने 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'ए फ्लाइंग जट्ट', 'रेस 3' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में उन्होंने अभिनय भी किया। जल्द ही उनकी नई फिल्म ‘हैप्पी’ ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, जिसमें अभिषेक बच्चन सिंगल फादर का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये भी पढ़ें- Ind Vs Nz 1st Test : घरेलू सरजमी पर टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड से हारा भारत, सीरीज में 0-1 से पीछे
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts