Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pallonji Mistry Died : बिजनेस टायकून पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Pallonji Mistry Died : बिजनेस टायकून पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
भारत के दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाने वाले पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक शापोरजी पलोनजी ग्रुप के चेयरमैन रहे पालोनजी को भारत का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। मिस्त्री 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टाटा समूह में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पलोनजी मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'पलोनजी मिस्त्री के निधन की खबर से अवाक हूं। उन्होंने कॉमर्स और इंडस्ट्री की दुनिया में स्मरणीय योगदान दिया। उनके परिजनों, मित्रों और असंख्य चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दी श्रद्धांजलि

उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने काम के प्रति पालोनजी मिस्त्री की विद्वता और सौम्यता की सराहना की है।

50 हजार से ज्यादा कर्मचारी

1865 में स्थापित शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस ग्रुप के पास तकरीबन 50,000 कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रही है।

पद्म भूषण से थे सम्मानित

रियल एस्टेट, कपड़ा, बिजली, शिपिंग, प्रकाशन और अन्य सहित व्यापार में उनके योगदान के लिए 2016 में पालोनजी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मिस्त्री को 'फैंटम ऑफ बॉम्बे हाउस' के नाम से जाना जाता था। पालोनजी मिस्त्री ने 2004 में अपने बड़े बेटे शापूर मिस्त्री के कारोबार के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद एक बैकस्टेप ले लिया था। ये भी पढ़ें- ATF Price Hike : फिर महंगा होगा हवाई सफर, ये है बड़ी वजह…

दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति थे मिस्त्री

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मिस्त्री 28.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 41वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे अजीम प्रेमजी से ऊपर हैं, जो 48वें स्थान पर हैं। मिस्त्री के बड़े बेटे शापूरजी मिस्त्री, शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वहीं उनके छोटे बेटे साइरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा संस के अध्यक्ष थे। व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts