PlayBreaking News

भोपाल:BU कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंजूर किया। नए कुलगुरु की नियुक्ति तक प्रो. विवेक शर्मा अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
Follow on Google News
BU कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. विवेक शर्मा को विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक यह जिम्मेदारी दी गई है। वे कार्यवाहक रूप में विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों का संचालन करेंगे।

18 जून को दिया था इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार प्रो. एसके जैन ने 18 जून को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

/img/116/1781878005599

इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही विश्वविद्यालय में नए नेतृत्व की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नए कुलगुरु की नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रो. विवेक शर्मा वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष हैं। उन्हें अंतरिम व्यवस्था के तहत कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

/img/116/1781878029373

वे तब तक इस पद पर कार्य करेंगे जब तक विश्वविद्यालय को स्थायी कुलगुरु नहीं मिल जाता।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली : 17 साल बड़े व्यक्ति से होने वाली थी 'भाजपा' की शादी, दुल्हन ने एक दिन पहले दे दी जान

Featured News

विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों पर रहेगी नजर

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है। ऐसे में कुलगुरु पद में हुए इस बदलाव को विश्वविद्यालय प्रशासन और शैक्षणिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर नए स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति पर टिकी हुई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts